गढ़वा :
मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार व गढ़वा थाना प्रभारी केके साहू को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर शादाब खान ने कहा कि किसी कारणवश मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार व थाना प्रभारी के के साहू मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में शहर के ऊँचरी रोड स्थित कर्बला के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे। जिसके कारण उन लोगों को कमेटी के द्वारा सम्मानित नहीं किया गया था। ऐसे में आज उन लोगों को सम्मानित किया गया। शादाब खान ने कहा कि जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में मुहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सफल कराने में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई है।
इसके लिए वे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो अगले वर्ष मुहर्रम के अवसर पर इससे भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जो गढ़वा जिला के लिए एक उदाहरण साबित होगा। इस अवसर पर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर शादाब खान के अलावे खजांची इमरान अख्तर व डब्लू सिद्दीकी उपस्थित थे।