गढ़वा : प्राथमिक शिक्षक प्रोन्नति संघर्ष मोर्चा जिला गढ़वा के तत्वाधान में आज आवश्यक बैठक राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पिपरा कला में आयोजित की गई ।जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकों ने सभी दलीय प्रतिबद्धता को भूलाकर प्रधानाध्यापक पद की प्रोन्नति के लिए वर्तमान परिस्थितियों पर चिंतन किया और प्रोन्नति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लड़ाई लड़ने की लिए सहमति जताई।
उच्च न्यायालय द्वारा विभागीय ज्ञापांक 619 को बहाल किए जाने एवं प्रोन्नति पर लगी रोक हटाए जाने का स्वागत किया गया एवं खुशी व्यक्त की गई।
प्रोन्नति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रधानाध्यापक पद ग्रेड- 7 एवं ग्रेड - 4 की प्रोन्नति के लिए न्यायालय के फैसले की प्रति को लेकर उपायुक्त गढ़वा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा से मिलने का निर्णय लिया गया।
यदि शिक्षकों के प्रोन्नति देने के मामले में आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो मोर्चा के बैनर तले धरना प्रदर्शन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
यथाशीघ्र ग्रेड 4 एवं ग्रेड 7 की वरीयता सूची प्रकाशित कर वैचारिक प्रोन्नति देने की मांग की गई।
मोर्चा द्वारा सभी शिक्षकों को मोर्चा के बैनर तले एकत्रित होकर प्रोन्नति हेतु संघर्ष करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार दुबे ,श्याम बिहारी शर्मा ,अशोक कमलापुरी ,शैलेश कुमार तिवारी ,अजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रेम कुमार तिवारी, दिनेश कुमार चौबे, सुधाकर मेहता ,अशोक कमलापुरी उमेश शर्मा ,रामजी यादव , सीडी सिंह, छोटेलाल तिवारी ,शैलेश पंडित ,जितेंद्र नाथ, मनोज गुप्ता, प्रताप पांडे ,विनोद गुप्ता ,पुरुषोत्तम कच्छप ,राजनाथ राम ,जय कुमार दुबे, रविंद्र कुमार ओझा ,मोहम्मद इकबाल खान ,सत्येंद्र नारायण पांडे, नंद गोपाल भगत ,बैजनाथ सिंह ,शिवकुमार राम, अनिल कुमार पांडे ,लाल बहादुर शास्त्री, जोगेश्वर पाल, अंजनी कुमार पांडे, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव कपिलदेव प्रसाद जय राम आदि साथी उपस्थित थे ।