एक नज़र इधर भी
location_on
गढ़वा, मझिआंव
access_time
30-Jul-23, 08:22 PM
visibility
734
संजय, सरिता check_circle
संवाददाता
:
उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में परिजनो के द्वारा उसे फटकार पड़ी थी। उसी बात से उग्र होकर वह कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा उसका इलाज चल रहा है। जहा उसका ईलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।
गढ़वा पलामू जिला के उपाध्य करकट्टा गांव निवासी दशरथ राम की पुत्री रूबी कुमारी 15 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में उसे काम करने के लिए परिजनो के द्वारा उसे फटकार पड़ी थी।
उसी बात से उग्र होकर रूबी ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा हैं। घटना के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।
गढ़वा दुमका में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सिलेक्शन ट्रायल ईस्ट जोन 2023 में गढ़वा के नीरज केसरी को बैडमिंटन के (अंडर-19 सिंगल एंड डबल )दोनों खिताब जीतने पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन गढ़वा इकाई के अध्यक्ष रविंद्र जयसवाल के द्वारा नीरज केसरी के घर जाकर अंग वस्त्र एवं मोमेंटो,प्रशसतिपत्र देकर बधाई उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं!दिए
रविंद्र जायसवाल ने कहा बहुत ही गर्व की बात है झारखंड का सबसे पिछड़ा जिला गढ़वा से सीमित संसाधन में नीरज केसरी ने खेल का प्रैक्टिस कर आज स्टेट में नंबर वन है और दोनों किताब इनके नाम है हम सभी वैश्य परिवारों के लिए गर्व की बात है!
महामंत्री उमेश कश्यप ने कहा नीरज केसरी शुरू से ही बैडमिंटन खेल में इनका रुचि रहा है आज नीरज का का सलेक्शन राष्ट्रीय टीम में हुआ है हम सभी माता रानी से विनती करेंगे की नीरज केसरी राष्ट्रीय स्तर खेल में टॉप आवे गढ़वा के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है! नीरज केसरी
आज के युवा साथी उन्हें जिस क्षेत्र में मन लगे उस क्षेत्र में वह अवल रहें जिससे उनके माता-पिता एवं समाज का नाम रोशन होगा!
मौके पर उपस्थित
दयाशंकर गुप्ता,दौलत सोनी, संतोष केसरी, विनोद जायसवाल, डॉ राकेश कुमार, मनीष गुप्ता, टिंकू गुप्ता, संजय केसरी, आकाश केसरी, शुभम केसरी,अजय लाल, दिनेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रुपेश गुप्ता, आकाश गुप्ता अन्य साथी उपस्थित थे!
गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के रंका टाड़ी मोहल्ला निवासी शशीराम रंका में शिवनाला में बन रहे डिग्री कॉलेज के तीन ताला छत से राज मिस्र गिरकर घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में परिजनों ने आरोप लगाया कि रंका में डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें समवेदक की ओर से निर्माण कार्य के द्वारा मजदूरों के सेफ्टी का ख्याल नहीं रखा गया है जिसके कारण घायल होने की घटनाएं हो रही है पिछले दिनों ही तीसरे तल से गिरने से एक मजदूर घायल हो गया हो गया था। वहीं शनिवार की शाम निर्माण कार्य के दौरान तीसरे तल से गिरने से राजमिस्त्री घायल हो गया राजमिस्त्री के परिजनों ने कहा कि संवेदक के द्वारा रात्रि में भी निर्माण कार्य कराया जाता है लेकिन मजदूरों एवं राज मिस्त्री को किसी भी प्रकार की सेफ्टी की व्यवस्था नहीं किया जाता है।
:बरडीहा थाना क्षेत्र के लेभरी कर्बलाह पर शनिवार को मुहर्रम के दिन थाना द्वारा लाइसेंस का रेनुअल निर्गत नहीं होने से आक्रोशित लाइसेंस धारी एवं अन्य लगभग 16लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया गया था, जिसे रिनुअल किया गया लाइसेंस नहीं मिलने के कारण29 जुलाई को मोहर्रम के दिन स्थानीय कर्बला पर उन्होंने पहलाम नहीं किया।
जानकारी देते हुए लाइसेंस धारी सरवर अंसारी ने बताया कि 21जुलाई को थाना मे आवेदन दिया गया था जिसमें 1989 से लाइसेंस धारी हूं।यह लाईसंस सरोवर के दादा स्वर्गीय अहमद अली के नाम से लाइसेंस बनाया गया था, तथा उनके मृत्यु के बाद उनके पिता भुलु अंसारी के नाम से बनाया गया। जिसे भूलू अंसारी की भी मृत्यु 2018 में हो गए तब से उन्हीं के नाम से लाइसेंस पर चल रहा था, जिसे सरवर अंसारी ने अपने नाम पर कराने के लिए आवेदन थाना में दिया था लेकिन थाना के लापरवाही के कारण रिनुअल नहीं हो सका। जिस कारण लाइसेंस नहीं मिल सका ।जिसके कारण मुहर्रम के दिन आक्रोशित लोगों के द्वारा पहला नहीं किया गया । इधर थाना परिसर में सभी कमेटी के लोगों एवं लाईंसंस धारीयों को थाना प्रभारी के द्वारा काफी समझाया बुझाया गया तब जाकर लोगों ने रविवार को पहलाम किया ।
जबकि इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने शनिवार को शाम में इस संबंध में पुछने पर बताया था कि पहलाम हो चुकी है शनिवार को ।जबकि 30 अखाड़ा,चार ताजिया एवं एक सिफर का पहलाम 30जुलाई दिन रविवार को स्थानीय कर्बला लेभरी में किया गया। जिसमें मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान,समीम अंसारी,सरवर अंसारी,मओजइह अंसारी, युसूफ अंसारी, आस मोहम्मद अंसारी, खुश्दिल अंसारी,आफताब अंसारी सगीर अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, नूरुद्दीन सिद्धीकी, जलालुद्दीन अंसारी, नुमान अंसारी, सहित पुलिस प्रशासन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।