मेराल : मेराल प्रखंड क्षेत्र मे हजरत इमाम हसन हुसैन के शहादत की याद मे मुहर्रम त्यौहार का जुलूस मुहर्रम दिन शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।
जुलूस में या हसन या हुसैन के नारे लगाए गए ।इस जुलुस मे ताजिया,सिफड़ इस्लामी झंडा निकाली गई। प्रखंड क्षेत्र में मुख्यालय सहित कुल 62 जगहों पर मोहर्रम इंतजामियां कमेटी के द्वारा जुलूस निकालकर मुहर्रम त्यौहार इमाम हसन हुसैन की याद में मनाई गई। जिसमें मेराल,चामा, दुलदुलवा, तीसरटेटुका, खुटैलिया, गेरुआ, हासनदाग, बाना, गोंदा, लोवादाग, दलेली, बिख्ताम, ओखरगाड़ा, पचफेड़ी, खोरीडीह इत्यादि सहित गांव के नाम शामिल हैं। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी क्षेत्र में सौहार्द पूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सभी जगह पर नजर बनाए हुए थे।
जुलूस के दौरान इंतजामियां कमेटी के द्वारा जगह-जगह पर शरबत पानी की भी व्यवस्था की गई थी।हासनदाग मिलनी चौक पर मोहरम इंतजामियां कमेटी के लोगो ने पुरानी परंपराओं को कायम रखते हुए लाठी-डंडे का खेल दिखाया। ताजिया कलाकारो द्वारा एक से बढ़कर एक ताजिया बनाया गया था। जिसकी तारीफ मुख्य अतिथियों ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम लोगों के हिंदू मुस्लिम एकता बराबर बरकरार रहे हम एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए ताकि हमारे क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनी रहे हम सभी को एक दूसरे के प्रति भेदभाव बुलाकर इस शहादत दिवस पर्व को शांतिपूर्ण मनाने की आवश्यकता है इस बीच दोनों पंचायत के मुखिया फुलमंती देवी,अनिल चौधरी ने दोनों पंचायत के मोहरम इंतजामियां कमेटी के सदस्यों को शांति वातावरण में त्यौहार को संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर झामुमो के अनुमंडल अध्यक्ष सह मुखिया पति हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी उप मुखिया अविनाश कुमार चौबे समाजसेवी कोमल चौधरी मानदेव रजक मोहर्रम इंतजामियां कमेटी के सदस्य सद्दाम अंसारी मंसूर अंसारी एएच अख्तर महफूज अंसारी कौसर अंसारी मुजम्मिल अंसारी नैमुद्दीन अंसारी सद्दाब अंसारी दाऊद अंसारी मनान अंसारी मुजाहिद अंसारी शमशाद अंसारी मोदसिर अंसारी हबीब अंसारी असफाक अंसारी समसेर अंसारी इत्यादि लोगों ने इस जुलूस में अहम भूमिका निभाई।