बंशीधर नगर :
-मुहर्रम पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के सरहस्ताल ग्राम में निकाले गये ताजिया का गुंबद 1लाख 33 हजार वोल्ट के विद्युत तार में सटने से ताजिया जलकर खाक हो गया वहीं इसके चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनो जख्मी लोगो को इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने स्थिति खतरे से बाहर बताया. घटना शनिवार को दोपहर 12 बजे का बताया जाता है.जख्मी सभी सरहस्ताल गांव निवासी आलम अंसारी, हकीक अंसारी तथा अली बास अंसारी का नाम शामिल है.घटना के बारे में बताया जाता है कि सरहसताल ग्राम से ताजिया निकालकर लोग भ्रमण करते हुए ठरकिया गांव गये वापस लौटने के दौरान सरहसताल गांव जैसे ही पहुंचा सड़क के ऊपर 1लाख 33हजार वोल्ट का विद्युत तार में ताजिया का गुंबद सट गया. गुंबद के हटने के साथ ही ताजिया में आग पकड़ लिया.ताजिया को लेकर चल रहे तीन लोग जख्मी हो गये वही कई लोगों को हल्की झटके लगे. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घटना में जख्मी हुए लोगों की स्थिति की जानकारी लिया.