गढ़वा : : जिला मुख्यालय गढ़वा सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में मुहर्रम के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिए के साथ जुलूस निकाला तथा कलाकारों ने तरह-तरह के करतब दिखाए ।
शहर के इंतेजामिया कमेटी सहित मेराल रंका डंडा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छपरादागा में पूरे हर्षोल्लास के साथ हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए बड़ी धूमधाम से मुहर्रम पर्व को मनाया गया।

इस मुहर्रम पर्व के अवसर पर विभिन्न कमेटियों द्वारा तरह-तरह के तजिया ग्रामीणों ने अपने कौशल से किया गया था जो अपने आप बेमिसाल एवं अगल बगल के गांव एवं प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से उमरेड प्रत्यक्षदर्शियों के लिए बड़ा ही अच्छा पल था मुहर्रम पर्व की जुलूस मस्जिद से चालू होकर छप्पर दादा स्कूल के मैदान में कार्यक्रम को एक सभा के रूप में किया गया जिसमें सर्वप्रथम ला लाठी एवं तलवारबाजी के कार्यक्रम का शुभारंभ डंडा जिला परिषद सदस्य सह बहुजन समाज पार्टी के गढवा विधानसभा प्रभारी श्री अजय कुमार चौधरी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव डॉक्टर तौकीर अंसारी ने लाठी से अपनी रक्षा करने की कला को लाठी खेल कर दिखाते हुए शुभारंभ किया।
इसके बाद विभिन्न प्रतिभागियों ने लाठी एवं तलवारबाजी कर लोगों का मनोरंजन किया। तत्पश्चात मुहर्रम कमेटी द्वारा मंचासिन अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डंडा जिला परिषद सदस्य अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने मुस्लिम समाज के मुख्य कमेटी को एक बेशकीमती दिवाल घड़ी भेंट किये। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया श्रीमती समुद्री देवी ने कमेटी के प्रमुख लोगों को अंग वस्त्र भेंट की एवं सम्मानित अतिथियों को भी गमछा और स्टाल देकर सम्मान दिये। गया इस मौके पर भूतपूर्व विधायक प्रत्याशी मनदीप मल्लाह ने भी सभी मुहर्रम कमेटी के सदस्यों एवं सम्मानित अतिथियों को गमछा देखकर सम्मान दिया। मुहर्रम के अवसर पर हर साल की भांति छपरदागा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी शीतल चौधरी के द्वारा भी मोहर्रम कमेटी के सभी सदस्यों को गमछा एवं रुमाल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री अजय कुमार चौधरी अपने संबोधन में बताया कि इमाम हुसैन साहब नेकी और अच्छाई के लिए अपनी शहादत दी है,इसलिए आज भी हम सभी के बीच में उनके विचार जिंदा है। हम सभी उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है, जिस तरह से आज जाती तो धर्म के नाम पर देश को बांटा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ हमारा गांव गंगा जमुना तहजीब के मिसाल है पूरे भारत को अगर देखना है तो लोगों को छपरदागा आना चाहिए जहां पर हिंदू मुस्लिम बिना भेदभाव के एक दूसरे के पर्व त्योहार और सुख दुख में हमेशा कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहते हैं। वही अपने संबोधन में मनदीप मलाह ने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलना एवं अच्छाई के लिए संघर्ष करना है इमाम हुसैन साहब का सच्चा इबादत होगा, इसलिए हम सभी को सच्चाई के रास्ते चलना चाहिए।
मंच का संचालन डॉ तौकिर अंसारी ने किया तथा सभा की समाप्ति पंचायत समिति सदस्य सहीना बीबी द्वारा किया गया इस मौके पर डंडा प्रखंड जिला परिषद सदस्य अजय कुमार चौधरी पूर्व जिला परिषद सदस्य सुषमा मेहता भूतपूर्व विधायक प्रत्याशी मनदीप मलाह पूर्व मुखिया श्री यदु चौधरी ग्राम पंचायत छपरदागा के मुखिया श्रीमती समुद्री देवी पंचायत समिति सदस्य रहीना बीबी डंडा पंचायत समिति सदस्य बहादुर चौधरी
उपमुखिया प्रतिनिधि श्री कमलेश चौरसिया समाजसेवी अमर प्रसाद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष लखन चौधरी युवा नेता प्रेम चौरसिया शकूर अंसारी उमरखताब अंसारी डंडा मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार चौधरी युवा नेता शशि मेहता बालू चौधरी मनोज कुमार शर्मा कृष्णा चौधरी संजय चौधरी श्यामलाल मलाह विनोद चौधरी राजेंद्र चौधरी सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं नौजवान साथी इस मुहर्रम पर्व के जुलूस एवं सभा में भाग लिये।