सगमा : ईमाम हुसैन की सहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम का पर्व जुलूस की शक्ल में ताजिया के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया ।
इस मौके पर प्रखण्ड के बीरबल सोनडीहा बेलिया गांव से सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकालकर या हसन या हुसैन नारो के बीच निर्धारित रुट से बीरबल गांव तालाब स्थित स्थल पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर उपस्थित लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया ।
जबकि उक्त अवसर पर शांति व्यवस्था के लिए धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार पुलिस बल के साथ भ्रमण करते देखे गए ।
वही बीरबल गांव में अंजुमन नाव युवक कमिटी बीरबल के द्वारा थाना प्रभारी सदानंद कुमार को बुके देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर प्रखण्ड प्रमुख अजय गुप्ता पूर्व जीप सदस्य नन्दगोपाल यादव पूर्व मुखिया इशहाक अंसारी सहित भारी संख्या में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे ।