गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी लखन विश्वकर्मा का पुत्र अशोक विश्वकर्मा 40 वर्ष का मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई ।घटना के संबंध में बताया गया कि अशोक विश्वकर्मा अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था वापस लौटने के दौरान शराब के नशे में मोटरसाइकिल को एक पेड़ से टक्कर हो गया ।
घटना कि जानकारी परिजन को मिलने के बाद उसे भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई इसके बाद चिकित्सकों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल से रिम्स के लिए रेफर कर दिया परिजन द्वारा उसे रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई इसके बाद परिजन पुनः उसे सदर अस्पताल ले आया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए उसे भेज दिया।