एक नज़र इधर भी
location_on
नगर,/मझिआंव
access_time
28-Jul-23, 07:39 PM
visibility
736
दिनेश /सरिता check_circle
संवाददाता
सूत जी महाराज ने ऋषियों को भागवत जी के महिमा को सुनाते हुए कहा कि भागवत सभी वेद, उपनिषद एवं धार्मिक ग्रंथों का सार है।
जीयर स्वामी ने कहा कि आज का मानव धर्म भी करते हैं, कर्म भी करते हैं, लेकिन शर्म नहीं करते। मनुष्य का नैतिक स्तर बहुत गिर गया है, आज भजन कीर्तन में भी लोग आधुनिक अश्लील धुन बजा कर नाच रहे हैं, जो मर्यादा के विरुद्ध है। कहा कि एडवांस युग की दुहाई देने वाले लोग कम वस्त्र पहन कर अपने आप को एडवांस बता रहे हैं, जिससे उनके संस्कार बिगड़ रहे हैं । किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को अपनी मर्यादा, संस्कृति और संस्कार को नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि मनुष्य के जीवन से यह सब चले जाने के बाद उनका विनाश निश्चित है । उन्होंने बिहार के बक्सर जनपद के पावन भूमि की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह भूमि सतयुग से ही देवी- देवताओं की जन्म स्थली रही है।
जहां त्रेता में भगवान राम स्वयं यहां आकर ऋषि- मुनियों की रक्षा के लिए आसुरी प्रवृत्ति के लोगों का संघार किया।
कहा कि धरती पर केवल मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जिसके लिए कई ग्रंथ- पुराण, उपनिषद- वेद आदि की रचना के साथ कई अविष्कार किए गए। जबकि पृथ्वी पर पशुओं और अन्य जीवों के लिए आज तक कोई अविष्कार नहीं हुआ, फिर भी पशुओं ने अपना धर्म नहीं छोड़ा। लेकिन आज का इंसान विभिन्न प्रकार के आविष्कार और धर्म ग्रंथों के मौजूद होने के बावजूद अपनी मर्यादा से गिरता जा रहा है ।
प्रायश्चित द्वारा हमारा समाधान हो ही जाएगा यह कोई जरूरी नहीं है। हो भी सकता है, नही भी हो सकता है। जिंदगी भर उल्टा पुल्टा काम किया और चार धाम का यात्रा करने से हो जाएगा।
केवल यज्ञ से, पूजा से, दान से, तप से व्यक्ति को धार्मिक नहीं माना जाएगा। धर्म के 8 खंबे होते हैं। यज्ञ अध्ययन तप, दान। 8 खंभों में से चार खंभा साझी है। उसे अच्छे लोग भी करते हैं। बुरे लोग भी करते हैं। और चार धर्म का जो खंभा है वह केवल अच्छे लोग ही करते हैं। यज्ञ बाबा विश्वामित्र, वशिष्ठ जैसे अच्छे लोग भी करते हैं और यज्ञ पापी रावण कुम्भकरण जैसे लोग भी करते हैं। अच्छे लोग इसलिए करते हैं कि हमारे पास कुछ बल आ जाए कि उपकार करें। बुरे लोग इसलिए करते हैं कि दुसरे को सताएं। अन्य चार धर्म का जो खंभा है वह केवल अच्छे लोग में ही पाया जाता है। धैर्य, क्षमा, संतोष, अलोभ। साबुन, सर्फ, जल से कपड़ा की गंदगी साफ हो जाती है। परंतु और गंदगी साफ नही होती है।
जो व्यक्ति धर्म करता है वह धार्मिक है। जो हठ करके धर्म करता है वह धर्माभास है।

आक्रोशित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों नेकी बैठक:
अवैध बालू उत्खनन के लेकर 17 जून को सीओ के द्वारा बुढ़ी खाड़ में छापामारी के दौरान ग्रामीणों के द्वारा मारपीट की मामला घटी थी । जिसमें सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता के द्वारा चार लोगों पर नाम जद मझिआंव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसमें बुढ़ी खाड़ गांव निवासी विक्रमा यादव, गुलैची यादव, सुरेंद्र यादव, एवं बबन यादव सभी बुढ़ी खाड़ गांव निवासी का नाम शामिल था। तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बबन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है,वही 19 जुलाई को अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा 38 नामजद लोगों को 107 प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को नोटिस भेजी जा चुकी है।
इसी मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा बैठक बूढ़ी खाड़ महुरान में की गई। जिसमें जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह बसपा के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, पंचायत केजन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। जिसमें जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा कहा गया कि सीओ के बढ़ते अत्याचार से आम अवाम जनता त्राहि माम कर रही है ।वे जमीन के मोटेशन हो या अंचल से संबंधित कोई भी कार्य उसमें बिना पैसा का एक नहीं सुनते हैं वही बालू की अवैध छापामारी में पुलिस को साथ कभी नहीं ले जाना इन सभी मुद्दों पर जिला के पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी जांच नहीं करते हुए उल्टे ग्रामीणों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर गरीब गुरुओं को तंग तबा किया जा रहा है।
अगर इसपर अविलंब रोक नहीं लगाते हुए जांच उपरांत भ्रष्ट पदाधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो हम सभी जनप्रतिनिधि उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी सारा इस जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिला के पुलिस अधीक्षक बखूबी जानते हैं कि अंचल पदाधिकारी बिना फोर्स के छापामारी करने जाते हैं तो क्यों नहीं पुलिस के सहारा लेकर वे छापामारी में जाते हैं काफी सोचनीय बात है तथा वे बोलते भी हैं कि मैं जब भी जाऊंगा तो बिना पुलिस के जाऊंगा आखिर इस मामले का हल कब निकलेगा इसका अंत कब होगा। जिला के उपायुक्त भी कोई करवाई नहीं कर पा रहे हैं ,उन्होंने यह भी बताया कि हम लोगों ने जिला के बैठक में जिला परिषद के जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से इस मामले की शिकायत कर चुकें हैं।
परंतु स्थानीय विधायक एवं मंत्री भी अंचल पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहे हैं ,जो काफी दु:ख की बात है। तथा बसपा नेता अभिमन्यु सिंह के द्वारा भी कहा गया कि 38 लोगों को ऊपर 107 होना काफी दुर्भाग्य की बात है, जो व्यक्ति उस समय यहां था ही नहीं उस पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जो पुलिस प्रशासन का तानाशाह रवैया दर्शाता है। इसे जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए थी, परंतु बिना जांच-पड़ताल के ही जो व्यक्ति उस समय घर पर हैं ही नहीं उस पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जबकि यह मामला लगभग 4:00 बजे भोर की है उस समय इतने लोग वहां कैसे कटा हो सकते हैं कोई सोया हुआ था तो कोई अन्य जगहों पर काम करने गया था। कुछ लोगों का नाम बरडीहा थाना क्षेत्र का भी दिया गया है जो बुरी अखाड़ा से लगभग 4 से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है उतना भोर में उनके साथ मारपीट करने कैसे आ सकता है।
जो घर पर नहीं था उस पर प्राथमिकी दर्ज हुई है उसमें मुख्य रूप से: अर्जुन यादव पिता बैजनाथ यादव जो डाल्टन गंज में रहकर कंपटीशन की तैयारी करता है । और उस दिन वह मेदनी नगर ही था। वही दूसरा व्यक्ति रविंदर यादव पिता स्वर्गीय नथनी यादव अलीगढ़ में एलएनटी कंपनी में कार्यरत था वह गेट पास दिखाते हुए पुरे भरे पंचायत में बताया कि वह उस दिन भी वह काम पर था जिसे पुलिस के द्वारा बेकसूर को भी 107 प्राथमिकी दर्ज गरीबों के उपर की है ।जिससे हम सभी गरीब तंग तबाह हो रहें है। जो भैंस- गाय चराने वाले थे उन पर भी मामला दर्ज किया गया है इसे आक्रोशित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से तथा स्थानीय विधायक और मंत्रियों से इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच उपरांत दोषी पर कार्रवाई करते हुए निर्दोष को बरी करने का मांग किया है।
अन्यथा ऐसा नहीं होने पर चरणबद्ध उग्र आंदोलन किया जाएगा। अन्यथा भ्रष्ट पदाधिकारियों पर लगाम लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग उपायुक्त से की है। इस मौके पर खरसोता पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि विजय राम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक यादव, वार्ड सदस्य रामनाथ पासवान ,सुधीर यादव, एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कमलेश यादव के अलावे ग्रामीणों में जसू यादव, सुनेश्वर यादव, कैलाश यादव, सोहन यादव ,वीरेंद्र पासवान, गुड्डू पासवान, विनोद यादव, रमेश यादव ,अवधेश यादव, बबलू दुबे ,संजय पासवान, नेपाली पासवान ,शंभू चौधरी ,राजेश मेहता ,भोला चौधरी, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

निकाली गई मुहर्रम की जुलूस:
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में मोहर्रम पर्व की जुलूस छोटकी चौकी दिन शुक्रवार को निकाली गई जिसमें मझिआंव, जोगी वीर भुसुआ ,चंदना शकर कोनी, तलशबरिया,कामत टरहे, एवं बरडीहा प्रखंड में आदर ,सेमरी ,सुखनदी सहित अन्य गांवों से जुलुस निकाला गया जिसमें बसपा नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने लोगों से मिलकर इस पवॅ की बधाई दी ।
करता दिखाने वाले खिलाड़ियों को काफी सराहा इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।