मेराल : मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को वीडियो प्रवेश कुमार साव, अंचलाधिकारी निकिता वाला, थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन द्वारा मेराल के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च में पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान थे जिन्होंने मेराल हॉस्पिटल चौक, बस स्टैंड, डंडई रोड, स्टेशन रोड, बाजार टोला इत्यादि क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को त्यौहार की अग्रिम शुभकामना दी। वीडियो प्रवेश कुमार साव, अंचल अधिकारी निकिता वाला, थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन चौकस है तथा कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए प्रशासन पूरा चुस्त-दुरुस्त है।
थाना प्रभारी ने कहा कि इस दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है, त्यौहार में विघ्न बाधा तथा हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में एसआई अजीत कुमार, सुरजीत चौधरी, संजय कुशवाहा, संतोष कुमार, सुधांशु यादव, सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।