whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264871
Loading...


मोहर्रम के मौके पर निकला बढ़ती चौकी का जुलूस

location_on बंशीधर नगर access_time 28-Jul-23, 06:36 PM visibility 661
Share



मोहर्रम के मौके पर निकला बढ़ती चौकी का जुलूस


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में मोहर्रम का बड़की चौकी का जुलूस आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया. बड़की चौकी का जुलूस चेचरिया ,नगर उंटारी, नरही ,बरडीहा, कुशड़ण्ड,सोनवर्षा,पुरैनी कधवन,कोलझिकि सहित कई गावो में जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान या अली या हुसैन के नारों से इलाका गूंज उठा. मुहर्रम जुलूस में इस्लाम धर्मावलंबियों के साथ साथ विभिन्न धर्म के लोग भी शामिल हुये. जगह जगह पर तलवार, भाला, गड़ासा, लाठी सहित एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गये. कहा जाता है कि हजरत इमाम हुसैन अपने परिवार के साथ कर्बला के मैदान में शहीद हाे गए थे,लेकिन यजीद के आगे अपने सिर नहीं झुकाया. इस्लाम को मानने वाले लोग हजरत इमाम हुसैन के याद में जुलूस के साथ मैदान-ए-जंग का दृश्य बड़े ही आकर्षक और अनोखे अंदाज में पेश किया. जुलूस में पूर्व मुखिया व सदर मुश्ताक अहमद शेख, राहत हुसैन,डॉ ताहिर हुसैन, सरपरस्त वकील अहमद, मोहर्रम इंतजामिया कमेटी सदर राकिब अनवर,सेक्रेटरी रिजवान अहमद,नायब सदर फिरोज आलम,फिरोज अंसारी,खुर्शीद आलम,इमरान आलम,साजिद रजा,मोनाजिर अंसारी,रियासत हुसैन,अमीर हसन अंसारी,उस्मान अंसारी,आफताब आलम,कलाम अंसारी,हैसियत अंसारी,डॉ सुलेमान अंसारी हाफिज मनुवर अंसारी, मौलाना आबिद अंसारी,मकबूल अहमद,रागिब मकसूद, इंतजार, गुलाम, खुर्सीद,परवेज,शकील,नौशाद आलम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. श्री बंशीधर नगर- मोहर्रम का बड़की चौकी का जुलूस आपसी भाईचारे एवं अकीदत के साथ निकाला गया. प्रखंड क्षेत्र के बम्बा उतर टोला सुल्तान अंसारी के आवास के निकट मुहर्रम नौजनवान इंतजामिया कमिटी( हुसैनी कमेटी) द्वारा शरबत पानी का इंतजाम किया गया. शरबत पानी के स्टॉल का शुभारंभ पिपरडीह मुखिया प्रतिनिधि भगवान राम, सदर मुश्ताक अहमद शेख,बीडीसी प्रतिनिधि कृष्णा राम,ग्रामीण पुलिस कलाम अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से जुलूस में शामिल लोगो को शरबत पिलाकर किया गया. मुखिया प्रतिनिधि भगवान राम ने कहा कि मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के द्वारा शरबत पानी का आयोजन किया गया है यह बहुत सराहनीय कार्य है. उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल लोगों को शरबत पानी पिलाया गया इसके लिए कमेटी के लोगों को धन्यवाद देता हूँ.मौके पर उपमुखिया असगर अली,सदर मुश्ताक अहमद शेख, ग्रामीण पुलिस कलाम अंसारी,मुस्तकीम अंसारी, उस्मान अंसारी, डॉ सुलेमान अंसारी, डॉ फिरोज आलम,डॉ शाहिद अंसारी, हाफिज अब्दुल हकीम,नेसार अली,सुल्तान अंसारी,बसीर अंसारी,सेराजुदिन अंसारी,क़ासिदराज,सैफुल्लाह, आसिफ फारुख, मोबिन, रसीद, मोनाजिर,अकलीम सहित बड़ी संख्या लोग शामिल थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play