whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264061
Loading...


बांकी नदी के तट पर अवस्थित श्मशान घाट सुविधा विहीन

location_on बंशीधर नगर access_time 28-Jul-23, 06:20 PM visibility 657
Share



बांकी नदी के तट पर अवस्थित श्मशान घाट सुविधा विहीन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत धमनी में स्थित अधौरा रास्ते में बांकी नदी के तट पर अवस्थित श्मशान घाट कई वर्षो से देखरेख व व्यवस्थाओं के अभाव में काफी जर्जर हो चुका है। यहां पर शवों को अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण शवों को अंतिम संस्कार के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। श्मशान घाट के चारों तरफ कूड़ा करकट व शराब की बोतल आदि फेंके हुए हैं। खासकर यहां जुवारिओ व शराबियों का मुख्य अड्डा बन गया है। यहां प्रतिदिन युवक शराब और जुआ खेलते नजर आएंगे। श्मशान घाट पर बनाया गया शेड जर्जर हो चुका है। इसके पिलर और छत में जगह-जगह दरार पड़ गई है।श्मशान घाट की दयनीय दशा को देखकर श्री बंशीधर नगर के गणमान्य नागरिकों ने एक टीम बनाकर इसके जीर्णोद्धार का जिम्मा उठाया है।
जिसमें लोगों के जनसहयोग से श्मशान घाट का विधिवत जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण किए जाएंगे। प्रबुद्ध समाजसेवियों ने शुक्रवार को श्मशान घाट पहुंचकर जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ करा दिया। इस नए निर्माण कार्य के दौरान शमशान परिसर में शव को अंतिम संस्कार के लिए गार्डवाल की व्यवस्था की जाएगी। वही बैठने के लिए शेड निर्माण, चबूतरा का निर्माण भी कराया जाएगा। श्मशान घाट की सुंदरता के लिए वहां एक से बढ़कर एक सुंदर फूल लगाए जाएंगे। जिसके चारों ओर सुरक्षा के लिए जाली लगाई जाएगी। नहाने के लिए पानी टंकी, नल, चापाकल, सोलर लाइट आदि की व्यवस्था की जाएगी। चित्रकारों द्वारा श्मशान घाट की दीवारों पर कलाकृतियों एवं प्रेरणादाई चित्र बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध समाजसेवी रूपेश कुमार उर्फ पप्पू अनमोल ने बताया कि जीवन चक्र की अंतिम क्रिया मौत है। जीवन से मुक्ति पाने के लिए लोग मुक्तिधाम पहुंचाते है लेकिन यहां विकास का आलम यह है कि यहां आपको मौत के बाद भी सुकून नहीं मिलने वाला है। क्योंकि सैकड़ों की संख्या वाले श्मशान घाट सुविधाओं से व्यवस्थित व देखरेख के अभाव में खुद मृत्य पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि धमनी स्थित मुक्तिधाम पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। यहां पर व्याप्त अवस्थाओं के कारण अंत्येष्ठि के लोगों को काफी परेशानी होती है। इसकी दयनीय दशा को देख नगर के गणमान्य नागरिकों ने मुक्तिधाम को जीर्णोद्धार करवाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि इस श्मशान घाट को विधिवत एवं सुसज्जित तरीके से निर्माण कराया जायेगा। जिसमें सभी प्रबुद्ध लोगों ने आगे आकर दान दे रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर सहयोग करने की अपील की है। मौके पर संतोष कुमार, अनिल कुमार नीलू, आनंद कुमार जयसवाल, सूर्यप्रकाश जयसवाल उर्फ बुट्टू, चंदन गुप्ता, आशीष चंद्रवंशी, नवनीत कुमार अग्रवाल सहित अन्य का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play