मझिआंव :
थाना क्षेत्र के करमडीह पंचायत के चंदना गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य समरुण खातून के 20 वर्षीय पुत्र अली रजा गढ़वा जाने के क्रम में खजुरी नवाडीह पुल के नीचे बाइक सहित गिर गया । जिसे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
जानकारी देते हुए घायल अली रजा के पिता मसीहुद्दीन खान ने बताया कि मुहर्रम का सामान लेने गढ़वा जा रहा था इसी क्रम में खजुरी नावाडीह पुल के समीप बाईक सहित पुल के नीचे जा गिरा जिसे बेहोशी के हालत में गढ़वा ले जाया गया ।जिसे स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया गया, समाचार लिखे जाने तक स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
इधर इसकी सूचना जैसे ही चंदना गांव एवं आसपास में मिली मुहर्रम पर्व में मायूसी छा गई।