whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27259199
Loading...


मेराल में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला संपन्न

location_on मेराल access_time 27-Jul-23, 05:57 PM visibility 746
Share



मेराल में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला संपन्न


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसान एवं कृषक मित्र शामिल हुए । कार्यक्रम का उद्घाटन वीडियो प्रवेश कुमार साव प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी बीटीएम पंकज कुमार मिश्रा, चंद्रमणि पाठक सतीश कुमार सिंह मुखिया रामसागर महतो रुपु महतो इत्यादि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वीडियो प्रवेश कुमार साव ने किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक विधि से खेती करने, मौसम एवं बरसात के अनुसार मोटे अनाजों का खेती अधिक से अधिक करने,पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने के लिए खानपान में मोटे अनाजों को शामिल करने की जरूरत है।
प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कार्यशाला में कृषक मित्रों की उपस्थिति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीटीएम को निर्देश दिया कि काम नहीं करने वाले कृषक मित्रों को हटाकर ऐसे लोगों को शामिल करें जो किसानों के हित में काम कर सके। उन्होंने उपस्थित किसान मित्रों से कार्यशाला में मिली जानकारी को किसानों तक पहुंचाने की बात कही। बीटीएम पंकज मिश्रा द्वारा किसानों को मिट्टी जांच कराने ,रासायनिक खाद के जगह पर जैविक खाद का प्रयोग करने,मोटे अनाज के साथ-साथ साग सब्जी मत्स्य पालन पर अधिक ध्यान देने की बात कही।मौके पर उपस्थित मेराल पूर्वी के मुखिया रामसागर महतो एजीएम सतीश कुमार सिंह सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक रूपू महतो ने भी किसानो से परंपरागत कृषि पद्धति से हटकर आधुनिक वैज्ञानिक तरीके से खेती करने फसलों में ज्वार बाजरा मक्का मड़वा इत्यादि को व्यापक पैमाने पर शामिल करने की बात कही।
कार्यशाला में कृषक मित्र रामा शंकर चौबे वीरेंद्र महतो उदय चंद्रवंशी अयोध्या बिंद,सुरेंद्र बैठा राकेश शर्मा अजय तिवारी जितेंद्र कुमार रवि अशोक चौधरी महमूद अंसारी, आसिया खातून, इत्यादि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play