मेराल : निषाद विकास मंच के तत्वधान में बुधवार की रात्रि हासनदाग गांव में नाहर चौक स्थित मुखिया फुलवंती देवी के आवास पर पास पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद फूलन देवी की तस्वीर पर लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान महर्षि वेदव्यास मंच के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी डंडा जिला परिषद सदस्य सह बसपा विधानसभा प्रभारी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेंटल वीआईपी पार्टी जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी मुखिया फूलमंती देवी बीडीसी नंदू चौधरी अनिल चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सूबे के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा ₹25000 सहयोग राशि दिया गया। पलामू के मशहूर लोक गायक राजमुनि झारखंडी एवं जपला के भोजपुरी गायक सुरेंद्र साहनी के बीच दुगोला कार्यक्रम किया गया। ब्यास राजमुनि झारखंडी ने गणेश वंदना ए गणपति गणनायक गाकर... दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया वही सुरेंद्र साहनी ने भी वीरांगना फूलन देवी पर एक से बढ़कर एक गीत गा कर रात भर दर्शकों को झुमाया।इस मौके पर डॉ कुलदेव चौधरी ने पूर्व सांसद फूलन देवी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज की महिलाओं एवं लड़कियों को उनके पद चिन्हों पर चलकर शिक्षित होकर समाज को नई दिशा प्रदान करने की बात कहा। झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना फूलन देवी जुल्म अत्याचार के खिलाफ लड़कर बीहड़ से निकलकर संसद तक पहुंचकर दबे कुचले लोगो की आवाज बनने का काम किया।
बसपा विधानसभा प्रभारी अजय मेटल ने वीरांगना फूलन देवी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फूलन देवी अत्याचार के खिलाफ एक आवाज थी उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज की महिलाओं को जुर्म अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। और उन्होंने समाज के लोगों से नशा पान रोकने एवं शिक्षा को बढ़ावा देने का आग्रह किया। प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने वीरांगना फूलन देवी पर विस्तार से लोगों के उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला, साथ ही सरोज चौधरी सूर्यदेव चौधरी पूर्व जिला परिषद सदस्य राम नरेश चौधरी शिव कुमार चौधरी ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर झामुमो कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू सचिव राजेश बैठा पंचायत अध्यक्ष लाल मुनी साव रमेश चंद्रवंशी शिवदत्त चौधरी मानिक चंद चौधरी राजबली चौधरी सुनील चौधरी पूर्व बीडीसी प्रत्याशी संजय चौधरी राजेंद्र चौधरी संतोष चौधरी नागेंद्र चौधरी सत्येंद्र चौधरी कोमल चौधरी मथुरा चौधरी गुपु चौधरी अंबेडकर क्लब अध्यक्ष सूरज राम सहित कई लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन मुखिया प्रतिनिधि सह झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने किया ।