गढ़वा : गुरूवार को प्रखंड कार्यालय गढ़वा के सभागार में कृषि विभाग गढ़वा के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गयाl सर्वप्रथम संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा, प्रखंड प्रमुख महोदय, उप प्रमुख , प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रंजन दुबे बी टी एम अजय साहू , जेएसएलपीएस की दीदी एवं कृषक के द्वारा संयुक्त रूप से किय गया!
प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा किसान भाइयों को संबोधित करते हुए बताया कि किसान भाई वर्षा की स्थिति को देखते हुए कम अवधि वाली फसल लगाएं! उनके द्वारा बताया गया कि इस वर्ष पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय मिनट वर्ष के रूप में मना रहा है इसलिए कंपनी में मोटे अनाज की खेती किसान भाई आसानी से कर सकते हैं उन्होंने अपील किया कि आप सभी लोग भी मड़वा ज्वार बाजरा इत्यादि की खेती करें जिससे कि आप का उत्पादन अच्छा हो और साथ में आप मोटा अनाज का प्रयोग कर आप स्वस्थ रह सकें! कार्यक्रम प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजन दुबे जी के द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई बीटीएम अजय साहू के द्वारा बताया गया कि वर्षा की स्थिति को देखते हुए किसान भाइयों से उन्होंने अपील किया कि वर्षा की स्थिति को देखते हुए धान की खेती डीएसआर विधि से करें एवं गर्मी के दिनों में खेत की गहरी जुताई करने हेतु भी सलाह दिया !कम अवधि कम पानी वाली प्रभेद की बुवाई करें इसके साथ उन्होंने अभी के समय में अरहर तिल एवं मक्का की कम दिन का प्रवेश लगाने हेतु सलाह दिया ! इसके अलावा उनके द्वारा किसान भाइयों से कम पानी वाली सब्जी की खेती फल की खेती जैसे स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट , फूल की खेती करके किसान भाई आर्थिक रूप से अपने आप को मजबूत कर सकेंगे !उन्होंने विस्तृत में 90% अनुदान पर ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकल, मल्चिंग के माध्यम से सब्जी की खेती ,ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों के बीज का उठाव ,पीएम किसान योजना से संबंधित लाभुकों को ई-केवाईसी, झारखंड की कृषि ऋण माफी योजना ,मिट्टी झांक, केसीसी आवेदन पत्र के बारे में विस्तृत से बताया।
प्रगतिशील कृषक बृजेश तिवारी जी के द्फूल की खेती के बारे में विस्तृत से बताएं ! कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन बीटीएम अजय साहू के द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनसेवक अजीत कुमार सिंह , जे एस एल पी एस से प्रमोद पांडे, कृषक मित्र अरविंदर दूबे, राजनाथ मह तो जय कांत तिवारी दीपक कुमार सिंह शंभूनाथ चौधरी कुंदन चंद्रवंशी हॉर्स मुला अंसारी उदय उपाध्याय अच्छा एक बार नाथ महतो असलम अंसारी महिला दीदी में संध्या कुमारी सोनी देवी पिंकी देवी ललिता देवी सहित सैकड़ों प्रखंड के कृषक उपस्थित हुए।