भवनाथपुर : पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा बुधवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय खरी़फ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ जयपाल महतो, प्रमुख शोभा देवी, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रदेव बैठा, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता, ब्रजेश चौबे, एवं बीटीएम राकेश कुमार रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने कहा कि प्रखंड में किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कर्मी सजग रहे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कर्मी ध्यान दें कि किसानों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं का हर सुयोग्य लाभुकों को योजना के लाभ मिले।
उन्होंने बीटीएम को सख्त निर्देश दिया कि जो भी कृषि मित्र कार्यशाला में नहीं आ रहे हैं उन्हें हटाकर नये कृषि मित्र बनाया जाए। बीटीएम राकेश कुमार रजक ने बताया कि किसान मोटे अनाज का विशेष ध्यान दें क्योंकि कम वर्षा में यह मोटे अनाज की खेती हो जाती है। क्योंकि अभी तक प्राप्त वर्षा नहीं हुई है जिससे किसान चिंतित है। ऐसे में किसानों का अनाज का उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों से कहा कि खेतों में जैविक खाद का अधिक प्रयोग करें। कार्यक्रमका का संचालन बीटीएम राकेश कुमार रजक ने किया।इस मौके सुनील राउत, अनुज पाठक, प्रदीप राउत,मनोज बैठा, सुनील पासवान, ओम प्रकाश शर्मा, प्रेम यादव, सुशील राउत,सहित कई लोग मौजूद थे।