whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27194716
Loading...


पढ़ें खबर गढ़वा मेराल तथा भवनाथपुर का

location_on गढ़वा/ मेराल/ भवनाथपुर access_time 25-Jul-23, 06:48 PM visibility 659
Share



पढ़ें खबर गढ़वा मेराल तथा भवनाथपुर का


संजय/ यासीन /प्रथम check_circle
संवाददाता



: बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को केतार प्रखंड के ताली आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका आरती देवी एवं भवनाथपुर प्रखंड के बैगाडीह आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका उर्मिला देवी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन सी ओ रामा शंकर श्रीवास्तव के अध्यक्षता मे किया गया। बताते चलें कि ताली आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका आरती देवी का निधन बीमारी के कारण हुआ हो गया था वही बैगाडीह आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका उर्मिला देवी का निधन सड़क दुर्घटना में हुआ था। शोक सभा में प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी, सेविका एवं सहायिका ने संयुक्त रूप से 2 मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सीओ रमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि सेविका एवं सहायिका बहुत ही हंसमुख मिलनसार थी, जो अपने कार्य के प्रति समर्पित रहती थी।
शोक सभा मे बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रदेव बैठा, पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी, सुचिंता कुमारी, बीणा चौरसिया, रेखा गुप्ता, फुलेश्वरी देवी, अनीता देवी, रानी देवी, सोनी देवी, उषा देवी, आरती देवी, अनु देवी, कर्मचारी सुमित देव, मानस कुमार, गौरव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गणपत राम, पंकज कुमार विश्वकर्मा, रवि कुमार, चंदन कुमार, विजय कुमार, सहित कई लोग उपस्थित थे। मोबाइल की बैटरी फटने से एक बालक घायल हो गया रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में मंगलवार को मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट करने से एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। इस घटना में घायल शशि कुमार पिता कर्मदेव राम का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि कर्मदेव राम का पीएम आवास योजना के तहत मकान बन रहा है।
शशि कुमार एवं उसका छोटा भाई के अलावा गांव के दो बालक वहीं पर खेल रहे थे। इस दौरान खराब पड़े कीपैड वाले पुरानी मोबाइल से खेलने के क्रम में शशि कुमार ने मोबाइल की बैटरी को िनकाल लिया तथा उस पर पत्थर मारकर तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट कर गई। इस घटना में शशि कुमार का दोनों हाथ एवं दायां पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद स्वजनों ने घायल शशि कुमार को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।   गढ़वा रेहला सड़क में बी मोड़ एसआर पेट्रोल पंप के समीप आमने सामने दो मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव निवासी मिथिलेश चौधरी सत्येंद्र चौधरी एवं दीपक विश्वकर्मा का नाम शामिल है।
बताया जा रहा है कि तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेदनीनगर से अपने घर वापस आ रहे थे इसी बीच सामने से आ रहा मोटरसाइकिल में टक्कर हो गया जिसमें 3 लोग घायल हो गए घायलों को आसपास के लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया है। मेराल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी बारिश के लिए मेराल के मुडल टोला शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन किया गया। अखंड कीर्तन में जय श्री राम के उद्घोष से प्रारंभ कर क्षेत्र में लोगों के बीच भक्तिमय वातावरण प्रवाहित करते रहे। इस कार्यक्रम में गढ़वा बसपा विधानसभा प्रभारी सह डंडा जिला परिषद सदस्य अजय मेटल शामिल हुए और उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में खुशहाली के साथ आपसी सद्भावना भाईचारा बना रहता है।
इस मौके पर फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी सचिव रामसूरत चौधरी कोषाध्यक्ष कमलेश चौधरी धनजय चौधरी कामेश्वर चौधरी वीरेंद्र चौधरी विनोद चौधरी रामलाल चौधरी राजेंद्र चौधरी सरिता चौधरी विजय चौधरी सुदर्शन चौधरी अर्जुन चौधरी इत्यादि लोग उपस्थित थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play