whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193598
Loading...


उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूढ़ी खाड़ में लकड़ी से खाना बनाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

location_on मझिआंव access_time 25-Jul-23, 06:13 PM visibility 658
Share



उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूढ़ी खाड़ में लकड़ी से खाना बनाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : सर, लकड़ी पर खाना खराब बनता है क्या सर ! उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूढ़ी खाड़ के विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश मेहता ने स्कूल में बराबर लकड़ी पर खाना बनाने के शिकायत के आलोक में पुछने पर उन्होंने फोन पर कहा । इस संबंध में रसोईया शारदा देवी एवं उर्मिला देवी ने बताई की जो व्यवस्था हम लोग को अध्यक्ष के द्वारा दिया जाता है उसी से खाना बनाते हैं । ग्रामीणों का शिकायत है कि यहां अध्यक्ष के द्वारा मनमानी करते हुए गैस के जगह पर लकड़ी पर खाना बनाया जाता है। जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों, पदाधिकारियों के द्वारा गैस पर खाना बनाने का सख्त निर्देश सभी स्कूलों को दिया गया है, इसके बावजूद भी स्कूल के अध्यक्ष रमेश मेहता के द्वारा सभी नियमों को ताक पर रखते हुए स्कूल में अभी भी लकड़ी पर खाना बनवाया जाता है ।
खाना बनाते समय रसोईया शारदा देवी धूंआ से काफी परेशान थी ,वह बताती है कि क्या करें जो भी व्यवस्था अध्यक्ष देंगें उसी पर बनाना है ।फिर भी मजबूरी में वह खाना बना रही थी,जबकि बीआरसी कार्यालय में एमडीएम की उपयोगिता में गैस पर खाना बनाने की रिपोर्ट देने की बात एमडीएम प्रभारी के द्वारा बताया गया। इस संबंध में फोन पर गैस पर खाना क्यों नहीं बनाया जाता है लकड़ी पर क्यों? इस पर अध्यक्ष रमेश मेहता ने दो टूक जवाब में कहा कि "लकड़ी का खाना खराब होता है क्या सर?"इधर इस संबंध में स्कूल के हेडमास्टर अवधेश कुमार रवि से पूछने पर उन्होंने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद भी लकड़ी पर खाना बनाया जाता है एवं किसी की बात नहीं सुनी जाती है मनमानी किया जाता है अध्यक्ष के द्वारा।
बताते चलें कि इस स्कूल में नामांकित 227 बचे हैं जिसमें उपस्थिति 185 के लगभग मास्टर के द्वारा बताया गया। इधर इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने बताया कि लकड़ी पर खाना बनाना नियम के खिलाफ है। सभी स्कूलों में गैस पर खाना बनाने का सख्त हिदायत दी गई है। अगर अध्यक्ष के द्वारा मनमानी करते हुए लकड़ी पर खाना बनाया जा रहा है तो इसका स्पष्टीकरण हेडमास्टर से मांगा जाएगा, इसके बाद स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर अध्यक्ष को हटाते हुए पुनर्गठन किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play