whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190655
Loading...


पहले होता था विकास के नाम पर सिर्फ छलावा, अब हो रहा है सही मायने में विकास : मंत्री

location_on गढ़वा access_time 24-Jul-23, 06:39 PM visibility 659
Share



पहले होता था विकास के नाम पर सिर्फ छलावा, अब हो रहा है सही मायने में विकास : मंत्री


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रमकंडा में ढाई करोड़ की लागत से होगा पुल का निर्माण कई गावों की 15 हजार से अधिक की आबादी होगी लाभान्वित गढ़वा : जिले के रमकंडा प्रखंड के सड़काही नदी पर करीब ढाई करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल के निर्माण से लगभग आधा दर्जन गांव की 15 हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गढ़वा 2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत जिले के रमकंडा प्रखंड में बलीगढ़ पंचायत के ग्राम कुशवार में सड़काही नदी पर दो करोड़ , 45 लाख, 31 हजार, एक सौ रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।
इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इस पुल के निर्माण से बलीगढ़ पंचायत का कुशवार, गोबरदाहा, बिराजपुर पंचायत का बैरिया, तेतरडीह होते हुए गोदरमाना, होमिया तक की सड़क जुड़ जाएगी। इसके निर्माण से लगभग 15 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि इस पुल का निर्माण इस क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात के मौसम में इन गांवों के लोगों को काफी लंबी दूरी तय कर गोदरमाना आदि क्षेत्रों में जाना पड़ता था। इसके निर्माण से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि पूरे गढ़वा में जहां कहीं भी छोटी से लेकर बड़ी समस्या है, उसे चिन्हित कर दूर किया जा रहा है। एक-एक कर अब सारी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस क्षेत्र के ग्रामीण बगैर पुल के ही आवागमन कर रहे थे। परंतु इनकी परेशानी को किसी भी जनप्रतिनिधि ने समझने का प्रयास नहीं किया। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में पहले विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति और छलावा होता था, परंतु अब गढ़वा में सिर्फ और सिर्फ सही मायने में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे गढ़वा की सभी बड़ी, छोटी समस्याओं को चिन्हित कर दूर करने का कार्य किया जा रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play