whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190060
Loading...


नवयुवक फ्रेंड्स क्लब मुड़ल टोला, मेराल के तत्वाधान में सावन के तीसरे सोमवारी को निकाली गई भव्य कलश यात्रा

location_on गढ़वा access_time 24-Jul-23, 06:37 PM visibility 654
Share



नवयुवक फ्रेंड्स क्लब मुड़ल टोला, मेराल के तत्वाधान में सावन के तीसरे सोमवारी को निकाली गई भव्य कलश यात्रा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नवयुवक फ्रेंड्स क्लब मुड़ल टोला, मेराल के तत्वाधान में सावन के तीसरे सोमवारी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इसके पूर्व रुद्राभिषेक, चौबीस घण्टे अखण्ड कीर्तन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि वेद व्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी, विशिष्ट अतिथि मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, पूर्व जिला पार्षद संजय भगत, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि अतहर अली ने कलश प्रदान कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। वैसे एक कहावत है हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई। आपस में भाई भाई।। लेकिन इस धर्म से भी कोई बड़ा धर्म नहीं है।
जब हम किसी को सुख दुख में साथ देते हैं तो उसकी जाति-धर्म नहीं पूछते और ऐसे लोग समाज के सबसे विश्वसनीय और महान व्यक्ति हो होते हैं। धर्म तोड़ना नहीं बल्कि हमेशा जोड़ना चाहता है। चाहे कोई भी धर्म हो समाजिक समरसता लाने का प्रयास करती है। पूजा पाठ करने से मन में शक्ति मिलती है और जिसकी शक्ति प्रबल होती है वह किसी भी लक्ष्य को हासिल कर लेता है। इसके साथ किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा एक। बहुत बड़ा माध्यम है, जो व्यक्ति की आंतरिक गुणों को बाहर लाने का काम करता है। वहीं पर विशिष्ट अतिथि दीपमाला कुमारी ने कहा कि जिस तरह देश में नारियों के ऊपर अत्याचार हो रहा है, समाज में असमानता है, इसे दूर करने के लिए समाज के बुद्धिजीवियों को आगे आना पड़ेगा।
तभी हमारा राज्य और देश का विकास होगा। सावन के पावन महीना में सभी लोगों का मनोकामना पूर्ण हो। मौके पर रामसागर महतो, पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा, अरविंद महतो, विजय प्रसाद, महर्षि वेदव्यास परिषद के प्रदेश प्रवक्ता सुमेर चौधरी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष सूर्यप्रकाश, विनोद प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि रूपू महतो, अखिलेश चौधरी, धनंजय चौधरी, विनोद चौधरी, विनेश कुमार आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play