whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27175348
Loading...


बुढ़वा बाबा पर शिवा स्थल पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा के बाद किया जलाभिषेक

location_on मेराल access_time 24-Jul-23, 05:54 PM visibility 657
Share



 बुढ़वा बाबा पर शिवा स्थल पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा के बाद किया जलाभिषेक


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर प्रखंड के पढुआ गांव में बुढ़वा बाबा शिव स्थल से कलश यात्रा की शुरुआत किया गया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने बांए बाकी शुखड़ा नदी के संगम तट से जल भरकर धूमधाम से जय कारा लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ कलश में जल लेकर पुनः बुढ़वा बाबा शिव स्थल पहुंच सामूहिक रूप से जलभिसेख किया गाय। इस मौके पर संगम स्थल पर पहुंच झामुमो के लोग ने मिथिलेश कुमार देव के नेतृत्व में उपस्थित होकर मंत्री श्री ठाकुर की ओर से श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मंत्री के निर्देश पर उनके निजी मद से झामुमो नेता मिथलेश देव ने बुढ़वा बाबा शिव स्थान को सुंदरी करन के लिए पेयजल की सुविधा चंपानल लगाने एवं चार दिवारी करने की घोसणा किया गया।
इधर रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह पर शरबत शीतल पेयजल की व्यवस्था किया गया था। शर्धालुओ ने बताया कि बुढ़वा बाबा शिव स्थल का इतिहास बहुत पुराना है और विगत कई वर्षों से यहां पर सावन महीने में सामूहिक रूप से जलाभिषेक श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर झामुमो नेता प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू , विधायक प्रतिनिधि हेमंत कुमार सिंह मुखिया आशीष बियार, बीडीसी दिनेश प्रसाद , झामुमो नेता फनीराज गुप्ता, छोटन कुमार, संजय सोनी शिवपूजन सिंह मनोज सिंह ओमकार यादव लाली राम स्वरूप ठाकुर अर्जुन मेहता गुलाब चंद्रवंशी, उपेंद्र कुमार गुप्ता इत्यादि लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाया। बुढ़वा बाबा शिव स्थल का सुंदरीकरण करने के लिए सामूहिक रूप से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया।
वही आशुतोष महादेव हासनदाग और शिव मंदिर मूड़ल टोला मेराल में हजारों की संख्या में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकालकर सामूहिक रूप से जलाभिषेक किया गया। मेराल मुड़ल टोला शिव मंदिर से सभी शिव भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ शिव घोष की जयकारा लगाते हुए यूरिया नदी संगम तट करकोमा से कलश में जल भरकर शिव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया। जिसमें प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमार मुखिया रामसागर महतो भाजपा नेता संजय भगत जिला युवा सचिव अतहर अली अंसारी विनोद प्रसाद पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा इत्यादि शामिल हुए। वही आशुतोष महादेव हासनदाग से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर बोल बम की नारा है बाबा एक सहारा है का शिव घोष करते हुए यूरिया एवं दानरो नदी के संगम स्थल कोरवाडीह पर पहुंचकर कर आचार्य किशोर कुमार मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजन एवं गंगा आरती कराते हुए सभी श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर शिवालय पहुंच जलाभिषेक किया ।
श्रद्धालुओं के लिए दोनों जगहों पर कमेटी की ओर से शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था किया गया था। जल यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया फुलवंती देवी , झामुमो गढ़वा अनुमंडल अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी उप मुखिया अविनाश कुमार चौबे राजबली चौधरी बबलू चौधरी उपेंद्र कुमार चंद्रवंशी द्वारिका चौधरी राजेंद्र चौधरी विनोद चौधरी संजय चौधरी धनजय चौधरी, बैजनाथ चौधरी रामसूरत चौधरी कमलेश चौधरी ने अहम भूमिका निभाया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play