whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173562
Loading...


बिना प्रतिष्ठित मुर्ति की पूजा करने से शोक होता है - जीयर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 24-Jul-23, 05:47 PM visibility 658
Share



बिना प्रतिष्ठित मुर्ति की पूजा करने से शोक होता है - जीयर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के पाल्हे जतपुरा ग्राम में चल रहे प्रवचन के दौरान श्री श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि शास्त्र में बताया गया है कि दुनिया में एक हीं भगवान हैं शालिग्राम. ये भगवान का कभी प्राण, प्रतिष्ठा नही किया जाता है.बाकी जितने भी मनुष्य द्वारा मुर्ति की स्थापना की जाती है, प्राण प्रतिष्ठा की जाती है. यदि दो चार दिन भोग न लगे तो फिर से प्राण प्रतिष्ठा किजिये नही तो ऐसे बिना प्राण प्रतिष्ठा, बिना प्रतिष्ठित मुर्ति की पूजा करने से शोक होता है. भय होता है. अनेक प्रकार के यश कृति का समापन होता है, अपयश होता है. अतः नही करना चाहिए. जो खंडित मुर्ति हो उसका भी पूजा नही करना चाहिए. अन्यथा भय, शोक, उपद्रव, अशांति होता है.अलग अलग व्यक्ति की अलग अलग मर्यादा है. शास्त्र कहता है सभी व्यक्ति एक ही मर्यादा में रहेगा. यह ठीक नही है.गृहस्थ आश्रम में रहकर विवाह करके कोई संकल्प ले लिया कि हमें पत्नी से मतलब ही नही है उनको पाप लगेगा. महा नर्क हो जाएगा. ऐसा नही की विवाह कर लिया फिर दाढ़ी बढा करके, दंड कमंडल ले करके घुमने लगे. यह कौन तरीका है. काहे को विवाह किया.घर परिवार को सजाओ, शिक्षित करो.बच्चों को संस्कार दो. बेटा बेटी का विवाह करो.सारे परिवार के लोगों को संवर्धन कर दो. तब वैराग्य धारण करो ऐसा बताया गया है. तब भगवान प्रसन्न होगें.तब आत्म कल्याण होगा.उन्होंने कहा कि पात्र के अनुसार ही दण्ड भोगना पड़ता है.बड़े लोगों द्वारा थोड़ी सी ही चूक होती है उसका बहुत बड़ा परिणाम भोगना पडेगा. जो जितना पात्र का अधिकारी होगा उसी के अनुसार दंड का अधिकारी होगा. जो जितना बड़ा होता है उसके अनुसार वैसा हीं दण्ड की प्रक्रिया होती है.यदि किसी के घर पर कौवा तथा गिद्ध बैठ जाए तो यदि उस घर वाले का कोई सामर्थ्य नही हो तो सुंदरकाण्ड  का पाठ कर ले. हनुमान चालीसा का पाठ कर ले उसी से मार्जन हो जाएगा. कोई धनी व्यक्ति हो तो उसको पूजन पाठ, भोग भंडारा इत्यादि करना पड़ेगा. ऐसा बताया गया है. इसीलिए सबके लिए अलग अलग व्यवस्था बनाया गया है. सबके लिए एक ही नियम लागू नही हो सकता है.जैसे की गलती एक पागल व्यक्ति करता है तो उसे थोड़ा सा डांट करके छोड़ा जा सकता है,परंतु वहीं गलती यदि बड़े अधिकारी या पढ़े लिखे लोग करते हैं तो उन्हे कठोर दण्ड भोगना पड़ता है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play