whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163006
Loading...


वीआईपी पार्टी का सरोज चौधरी बने गढ़वा जिला अध्यक्ष

location_on गढ़वा access_time 23-Jul-23, 05:38 PM visibility 669
Share



वीआईपी पार्टी का सरोज चौधरी बने गढ़वा जिला अध्यक्ष


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विकासशील इंसान पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय राम दुलारी होटल के सभागार में बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से वीआईपी के जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष महावीर चौधरी, सुभाष विश्वकर्मा, एवं महासचिव ब्रह्मदेव चौधरी, सचिव राजू कुमार चौधरी, विजय राम और कोषाध्यक्ष महावीर चौधरी, संतोष चौधरी को बनाया गया। इसके अलावा गढ़वा विधानसभा प्रभारी बचनदेव चौधरी, बिश्रामपुर विधानसभा प्रभारी मंदीप मल्लाह, भवनाथपुर विधानसभा भरदुल चौधरी, डाल्टनगंज विधानसभा प्रभारी चौधरी बनाए गए। विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी चंदन साहनी ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी।
इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। निश्चित तौर पर झारखंड में ताकतवर पार्टी बनकर उभरेगी। वीआईपी पार्टी के विचारधारा को अपनाते हुए काफी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। पार्टी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी जी का सपना है कि निषाद समाज के साथ-साथ अन्य लोगों का भी हर क्षेत्र में विकास हो। 25 जुलाई को फूलन देवी शहादत दिवस के अवसर पर पटना से संकल्प यात्रा की शुरुआत हो रही है, जो बिहार उत्तरप्रदेश और झारखंड होते हुए पटना पहुंचेगी। इस संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे और अपने अधिकार और न्याय के लिए सड़क पर उतरेंगे। वहीं वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राज कुमार ने पार्टी को विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी के ऊपर जिम्मेवारी सौंपी है।
नवनियुक्त अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है। उन्हें सुझाव देते हुए कहा है कि जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक लोगों को जोड़ने के लिए प्रयासरत रहने की जरूरत है और जब अगले महीना वीआईपी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी संकल्प यात्रा लेकर गढ़वा की धरती पर पहुंचेंगे तो उस समय हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करने की तैयारी में जुट जाएं। संकल्प यात्रा में सभी जाति- धर्म के लोगों को शामिल होने की सम्भावना व्यक्त की है। विकासशील इंसान पार्टी लगातार झारखंड के विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है और निश्चित तौर पर इसका असर लोकसभा एवं विधानसभा में दिखेगा। अभी तक सभी पार्टियों ने निषाद समाज को छलने का काम किया है।
लेकिन वीआईपी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। आज कुछ ऐसे नेता हैं जो समाज का नहीं बल्कि अपने भविष्य के बारे में चिंतिंत हैं। अपने समाज की प्रतिष्ठा को दांव पर रखकर दूसरे पार्टी के पीछे भटक रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि दूसरों के महल में रहने से अपने झोपड़ी में सुकून से रहना अच्छा है। मौके पर गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश सचिव मंदीप मल्लाह, प्रदेश महासचिव बचनदेव चौधरी, युवा समाजसेवी सुमेर कुमार चौधरी, विजय राम, राजकुमार राम, मथुरा विश्वकर्मा, शशि पासवान, संजय राम, प्रिंस शर्मा, प्रभु चौधरी, राजू कुमार चौधरी, विजय चौधरी, सुनील चौधरी, कन्हाई चौधरी, रविंद्र चौधरी, अमित चौधरी, राजेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play