whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26498830
Loading...


रंका में 74वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री ने किया पौधरोपण

location_on गढ़वा access_time 21-Jul-23, 07:14 PM visibility 654
Share



रंका में 74वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री ने किया पौधरोपण


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को रंका प्रखंड के खरडीहा में 74वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने पौधरोपण कर लोगां को पौधा लगाने एवं उसे बचाने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को एक - एक पौधा वितरण किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण के प्रदुषण को लेकर पूरा देश चिंतित है। इस समस्या से निपटने के लिए एक मात्र उपाय पौधरोपण करना एवं उसे सुरक्षित रखना है।
जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए सभी लोग पौधा लगाएं और उसे बचाएं। तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे, अन्यथा जीवन संभव नहीं है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोगों को वन के महत्व को समझना होगा। तभी इसका लाभ लोगों को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से जीवनदायिनी स्वच्छ ऑक्सीजन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए औषधि भी प्राप्त होता है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण में बहुत बदलाव आ गया है। समय पर वर्षा नहीं हो पा रही है। जिससे किसान समय पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए समय रहते सचेत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वृक्षारोपण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। लेकिन जब तक आम जनता सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ेगी, पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं होगी तब तक इन योजनाआें का लाभ नहीं मिल पाएगा।
उन्होंने कहा कि अफ्रीका के एक शहर में पानी की घोर किल्लत हो गई है। वहां लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। अफ्रीका जैसी स्थिति पैदा होने के पहले ही हमें सचेत होना होगा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि पानी और पर्यावरण बहुत जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण और जल संरक्षण के बारे में कहा कि वे एक जुलाई से पौधा लगाने व जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की है। डीसी ने कहा कि 150 पंचायत भवन में पौधरोपण कर लिया गया है। साथ ही सभी सरकारी भवनों में पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जबतक जन सहभागिता नहीं होगी तब तक पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा। गढ़वा को पानी एवं ग्रीन वातावरण की जरूरत है, इसके लिए वे प्रयासरत हैं। दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार ने वन महोत्सव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वन महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1950 में की गयी है। तबसे वन महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रंका पूर्वी वन क्षेत्र के कंचनपुर और दौनादाग के 50 हेक्टेयर वन भूमि में विभिन्न प्रजाति के 83 हजार पौधा लगाए गए हैं। उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार यादव ने कहा कि वे जानते हैं कि गरीबों को भोजन बनाने के लिए जलावन की आवश्यकता है। इसके लिए वे पेड़ नहीं काटें, बल्कि पेड़ की टहनी काटें क्योंकि पेड़ कट जाने से टहनी नहीं फेंकते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में 4.25 लाख हेक्टेयर वन भूमि है। इसमें 30 हजार हेक्टेयर वन भूमि में पौधरोपण किया गया है। मौके पर एसडीओ रामनारायण सिंह, एसडीपीओ संतोष कुमार, प्रमुख हेमंत लकड़ा, बीडीओ देवानंद राम, सीओ शंभु राम, रेंजर गोपाल चंद्रा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, उपाध्यक्ष कार्तिक पांडेय, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, दीपक सोनी, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया, देवेंद्रनाथ तिवारी, जैनुल्लाह अंसारी, पप्पू यादव आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play