गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है केंद्र सरकार ने जनहित में आयुष्मान भारत योजना चलाया है जिसमें देश के जरुरतमंद व्यक्ति को पांच लाख तक का सरकारी सहायता मिलता है। यह योजना पुरे देश में चल रहा है लेकिन गढ़वा जिले में पिछले कुछ वर्षों से बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर आयुष्मान भारत योजना गढ़वा जिला में चलते रहता तो गरीब आम आदमी को इसका लाभ मिलता। लेकिन वर्तमान में सत्तासीन झामुमो के लोग नहीं चाहते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया आयुष्मान भारत योजना का लाभ आम गरीब जनता को मिले। उन्होंने कहा कि आखिर किस के ईसारे पर गढ़वा जिला प्रशासन ने जिले भर में आयुष्मान भारत योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना को बंद कर दिया है।
आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीब जनता के लिए बहुत बड़ा सहयोग है। झामुमो सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गया है जनता त्राहि त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग अपनी झुठी वाहवाही के चक्कर में आयुष्मान भारत योजना को बंद कराकर रखें है गरीब आदमी को प्राईवेट अस्पताल में लाखों रुपए अपने पाकेट से भरना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनमानस के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा सहयोग दिया है लेकिन झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक नहीं चाहते हैं कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ आम जनता को मिले। झामुमो सरकार जनविरोधी कार्य कर रहा है उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन जनहित में गढ़वा जिले में आयुष्मान भारत योजना को तत्काल शुरू करे।
ताकी आम जनता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में राहत मिलती रहे। अगर आयुष्मान भारत योजना को तत्काल शुरू नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन हमारी बाध्यता होगी जिसकी सारी जबावदेही जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी। मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय नवीन जायसवाल गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी मोहन सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।