whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188451
Loading...


झामुमो ने किया केंद्र व मणिपुर की भाजपा सरकार का पुतला दहन

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-23, 08:08 PM visibility 659
Share



झामुमो ने किया केंद्र व मणिपुर की भाजपा सरकार का पुतला दहन


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झामुमो केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार गुरूवार को शहर के रंका मोड़ पर केंद्र वक्ताआें व मणिपुर की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। मणिपुर में पिछले करीब तीन माह से हो रहे हिंसा और पिछल दिनों की शर्मसार करने वाली जघन्य अपराध पर केंद्र सरकार की चुप्पी और मणिपुर सरकार की रवैया के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस दौरान टाउन हॉल से मणिपुर के भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली गई। चिनियां मोड़ होते हुए रंका मोड़ पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। तत्पश्चात पुतला दहन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर राज्य की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
इसकी जानकारी केन्द्र एवं मणिपुर राज्य की सरकार को 77 दिनों के बाद प्राप्त होती है। ये भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। इस प्रकरण के दोषियों पर कार्रवाई करने के वजाय सिर्फ दो पंक्तियां बोल देना भाजपा के चाल एवं चरित्र को उजागर करता है। भाजपा की इस गलत मानसिकता के खिलाफ भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार एवं मणिपुर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, ताहिर अंसारी केन्द्रीय समिति सदस्य शंभू चन्द्रवंशी, शरीफ अंसारी, असर्फी राम, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ छोटू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आलमगीर अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनिता दत्त, चंदा देवी, मेराल प्रमुख दीपमाला, प्रखण्ड अध्यक्ष फुजैल अहमद, फखरे आलम खान, करीब अंसारी, नुरूलहोदा अंसारी, कार्तिक पाण्डेय, जमील अंसारी, नीलू खान, मोख्तार अंसारी, मिन्हाज आलम, विपुल तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play