भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के बनसानी पंचायत के रोहिणीया गांव के एक दर्जन कांवरियों को गुरुवार को जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने गमछा देकर सम्मानित करते हुए बाबा धाम के लिए रवाना किया।
बाबा धाम जाने के पूर्व सभी कांवरियों ने भवनाथपुर स्थित पहाड़ी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माथा टेका।सभी शिव भक्त बोल बम और हर हर महादेव का नारा लगाते हुए रवाना हुए।मौके पर जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा ने सभी कांवरियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। बाबा धाम जाने वालों में बनसानी पंचायत के मुखिया राजेश्वर पासवान, ईश्वरी बैठा, विजय कुमार यादव, बालेश्वर अगरिया, भगवानी देवी, लालती देवी, कलावती कुंवर, कमला देवी, मंजू देवी, कुंती देवी, चमेली कुंवर, आदि शामिल हैं।
बाबा धाम रवाना होने के पूर्व सभी कांवरियों ने बताया कि वे लोग प्रत्येक वर्ष आदिदेव महादेव के दरबार में हाजिरी लगाते हैं और बाबा भोलेनाथ से अपने व परिवार की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए क्षेत्र, राज्य व देश के विकास, अमन, शांति व खुशहाली की भी कामना करते हैं।