भवनाथपुर :
सिंघीताली में बुधवार की देर शाम में सर्पदंश से गुलाबचंद दास गंभीर रूप से घायल हो गया,गंभीरावस्था में परिजनों ने रात्रि आठ बजे के करीब स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया,जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर नीतीश भारती ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
गंभीरावस्था में युवक ने बताया कि वह शाम में क्रिकेट खेलने के बाद लौटकर घर के बगल में चापाकल हांथ मुंह धोने जा रहे थे,तभी पैर में सर्प ने डंस लिया। हलांकि उसने बताया कि कौन सर्प था उसे देख नहीं पाए।