whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192085
Loading...


खबर सदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-23, 07:08 PM visibility 731
Share



खबर सदर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा मझिया मार्ग पर पिंडरा गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के चटनिया गांव निवासी स्वर्गीय शंभू उरांव का पुत्र राजू कुमार उरांव प्रेम विश्वकर्मा का पुत्र बॉबी देवल विश्वकर्मा सूर्य देव उरांव का पुत्र मोतीचंद उरांव एवं बौराहा गांव निवासी वीरेंद्र उरांव का पुत्र उत्तम उरांव के नाम शामिल हैं सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि सभी लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा आ रहा था इसी दौरान पिंडरा गांव के पास एक साइकिल से उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई इसे उसी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सुरक्षा में भर्ती करवाया गढ़वा थाना क्षेत्र के पोटमा गांव निवासी मजलूम अंसारी की पत्नी सहीवन बीवी सांप काटने से जख्मी हो गई उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में सहीवन बीवी ने बताया कि वह अपने घर में चटाई बिछाकर जमीन पर नीचे सोई हुई थी इसी दौरान सांप ने उसके बाएं हाथ में काट लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग गांव निवासी राजेश्वर उरांव की पुत्री रजंती कुमारी को सांप ने डस लिया।
सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।              जानकारी के अनुसार रजंती कुमारी मक्का के फसल की निकाई गुड़ाई कर रही थी। इस दौरान सांप ने उसके दाएं पैर में डस लिया। इसके पश्चात उसके स्वजनों ने सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है।   गढ़वा : एनएच 75 गढ़वा-रेहला मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के समीप आटो व बाइक की टक्कर में दो छात्राएं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में डंडा थाना क्षेत्र के गढ़ौता गांव निवासी कामेश्वर राम की पुत्री रीमा कुमारी, गढ़वा थाना क्षेत्र के पतसा गांव निवासी बाबूलाल राम की पुत्री पुनम कुमारी एवं पतसा गांव के ही राजू कुमार घायल हो गए। तीनों घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
            बताया गया कि रीमा कुमारी एवं पुनम कुमारी पलामू जिले के रेहला स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी कालेज से राजू कुमार के साथ मोटरसाइकिल से पतसा गांव वापस लौट रहे थे। इस दौरान बेलचंपा मोड़ के समीप एक अज्ञात अाटो ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दिया। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों रीमा कुमारी, पुनम कुमारी एवं राजू कुमार घायल हो गए। तीनों घायलों को घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर रुप से घायल पुनम कुमारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि रीमा कुमारी एवं राजू कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।   कांडी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में हुई भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो व्यक्ति घायल हो गया घायलों में श्रवण राम चंद्रवंशी एवं गौतम कुमार चंद्रवंशी के नाम शामिल हैं दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में गौतम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके दादा पिता के द्वारा पूर्व में जमीन का बंटवारा कर लिया गया था इसके बाद उस भूमि में हुआ मकान का निर्माण कर रहा था इसी दौरान दूसरे पक्ष के शशिकांत चंद्रवंशी प्रेम रंजन चंद्रवंशी आदि ने आकर उसके साथ मारपीट करने लगा घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play