whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192523
Loading...


उपायुक्त ने गढ़वा जिला में अनाधिकृत रूप से संचालित क्लीनिक एवं झोला छाप चिकित्सकों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाने का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-23, 07:04 PM visibility 659
Share



उपायुक्त ने गढ़वा जिला में अनाधिकृत रूप से  संचालित क्लीनिक एवं झोला छाप चिकित्सकों के विरुद्ध  छापेमारी अभियान चलाने  का दिया निर्देश


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : *समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में उपायुक्त-सह-जिला समुचित प्राधिकारी (PC&PNDT) गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमिटी (PC&PNDT) एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। PC&PNDT की बैठक के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक गढ़वा, प्रवीण सिंह द्वारा पीसी & पीएनडीटी ऐक्ट पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र हेतु प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमिटी द्वारा विचार विमर्श किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने गढ़वा जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक एवं झोला छाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर गहन छापेमारी अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जिससे अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को बंद कराया जा सके। वहीं नए क्लीनिक के लाइसेंस हेतु आवेदन में फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट, वेस्ट डिस्पोजल एवं रेंट अग्रीमेंट का पेपर अनिवार्य रूप से देने को कहा गया। बैठक में उपयोग में चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल के उपस्थिति की भी चर्चा करते हुए अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित सभी निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को ससमय बर्थ रिपोर्ट साझा करने का निर्देश दिया गया।
* *बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यो की भी समीक्षा किया। इनमें मुख्य रूप से एचएमआईएस पोर्टल, एएनसी रजिस्ट्रेशन, गर्भवती महिलाओं की संख्या, संस्थागत प्रसव, आकांक्षी जिला अंतर्गत विभिन्न इंडिकेटर, एएनसी चेकअप, चाइल्ड इम्यूनाइजेशन, फैमिली प्लानिंग, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत, अनीमिया से बचाव, मिशन इंद्रधनुष, यू विन पोर्टल, चिकित्सकों की उपस्थिति, एम्बुलेंस की उपलब्धता समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर गहन समीक्षा कर उपायुक्त ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गर्भवती महिला के रजिस्ट्रेशन की समीक्षा करते हुए नगर उंटारी प्रखंड में गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन में कमी पाया जिसे लेकर सेंटर हेल्थ ऑफिसर को शतप्रतिशत रजिस्ट्रेशन का निर्देश दिया गया।
फर्स्ट ट्राइमेस्टर की समीक्षा के दौरान प्रदर्शन पहले से बेहतर पाया गया उपायुक्त ने आगे भी बेहतर कार्य जारी रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड एवं सब सेंटर लेवल पर ससमय बैठक का आयोजन कर समीक्षा करने का निर्देश दिया एवं बैठक में पीआरआई सदस्य यथा मुखिया एवं जिला परिषद सदस्यों को बैठक में आमंत्रित करने को कहा। संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान मेराल में 93% सबसे अच्छा प्रदर्शन पाया गया एवं जिले का प्रतिशत 81% पाया गया। उपायुक्त ने संस्थागत प्रसव पर जोर देते हुए लोगों को जागरूक करने समेत स्वास्थ्य विभाग को निरंतर इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया गया जिससे जिला में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराई जा सके।
स्वास्थ्य विभागों के कार्य के कई क्षेत्रों में सीएचओ नगर उंटारी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहने पर उपायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।* *बैठक में फैमिली प्लानिंग, एनीमिया मुक्त झारखंड, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत एवं मिशन इंद्रधनुष पर भी उपायुक्त ने समीक्षा किया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि आरसीएच पोर्टल पर जिला का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। एनीमिया मुक्त झारखंड को लेकर उपायुक्त ने सभी मामलों को पोर्टल में नोटिफाइड करने एवं स्कूल/आंगनबाड़ी केंद्र आधारित आईएफए अनुपूरण कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया। वही संबंधित विभाग की प्रतिनिधि निशा तिर्की ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वय स्थापित कर एनीमिया मुक्त झारखंड की दिशा में कार्य करने की बात कही।
उन्होंने एनीमिया मुक्त झारखंड अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों की भी जानकारी दिया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर एनीमिया मुक्त झारखंड को लेकर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत पर भी चर्चा करते हुए मुहिम के तहत कार्य करने का निर्देश दिया गया। मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वैसे बच्चे जो किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गए हो उन्हें चिन्हित कर आवश्यक रूप से उनका टीकाकरण सुनिश्चित करें। इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार, जिला टीबी ऑफिसर डॉ कमलेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रवीण सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे समेत कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सभी एमओआईसी, सभी सीएचओ, निजी अस्पताल के प्रतिनिधि, डीडीएम, डीपीसी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play