बंशीधर नगर :
-अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार गुरुवार को पाल्हे-जतपुरा गांव में पूज्य संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज जी के संकल्पित चातुर्मास्य व्रत स्थल पर पहुंचे. अनुमंडल पदाधिकारी ने सर्वप्रथम स्वामी जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
कुछ देर तक स्वामी जी के सानिध्य में सुकून प्राप्त किये. अनुमंडल पदाधिकारी ने यज्ञ समिति से यहां की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त किया तथा कहा कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने में हमारा पूर्ण सहयोग समिति को हमेशा मिलते रहेगा.स्वामी जी महाराज का दर्शन करने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यहां आकर काफी अच्छा लगा तथा आत्मशांति प्राप्त हुई सुबह मंगला आरती व शाम में कथा में आकर कथा श्रवण करने की बात कही.सचिव अनिल शुक्ल, राकेश चौबे, अमित शुक्ल, उमेश शुक्ल, शैलेश चौबे सहित बड़ी संख्या में समिति के लोग उपस्थित थे.