बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर- प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एग्री क्लिनिक सेंटर में गुरुवार को बीटीएम दयानंद पांडेय के स्थानांतरण के बाद विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया तथा नये बीटीएम विजय कुमार यादव का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में किसान मित्रों द्वारा दोनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया .
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए अंचल पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का ने कहा कि नौकरी में तबादला तो आम बात होती है लेकिन कर्मी एवं पदाधिकारी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किये गये अच्छे कार्य की सराहना होती है. उन्होंने कहा कि कर्मियों को चाहिए कि कही भी जाये तो अपने अच्छे व्यवहार एवं कार्य से क्षेत्र के लोगों का दिल जीतने का कार्य करें. बीटीएम दयानंद पाण्डेय ने कहा कि यहां के लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ जिसके कारण कार्य करने में काफी सहूलियत हुई.यहां के लोगों ने हमे काफी सम्मान एवं प्यार दिया.इसे हम भूल नही सकते. सम्मान समारोह में किसान मित्र मुकेश शुक्ल, सुदेश्वर विश्वकर्मा, हसन अंसारी, अरुण कुमार चौबे, दिलीप पटेल, शिवकुमार राम, सुशील सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, धर्मेंद्र प्रताप देव, मुकेश तिवारी सहित सभी किसान मित्र उपस्थित थे.