whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195559
Loading...


गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की बैठक नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के सभागार में जिलाध्यक्ष मालती देवी की अध्यक्षता में संपन्न

location_on गढ़वा access_time 19-Jul-23, 09:51 PM visibility 655
Share



गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की बैठक नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के सभागार में जिलाध्यक्ष मालती देवी की अध्यक्षता में संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की बैठक नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के सभागार में जिलाध्यक्ष मालती देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से प्रधान संरक्षक सह भाजपा नेता सूरज प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे। बैठक में आगामी 26 जुलाई बुधवार को 11:00 बजे दिन से गढ़वा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना एवं जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जल सहिया बहनों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि हेमंत सरकार हमलोगों को कुछ नहीं दे रही है जितना काम जल सहिया से कराया जा रहा है उसके बदले लॉलीपॉप की तरह प्रोत्साहन के रूप मे चंद रुपए दिए जाते हैं जो घोर हम लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है।
मौके पर बोलते हुए संरक्षक सूरज गुप्ता ने कहा कि अपने हक और अधिकार लेने के लिए आप सभी संगठित होकर आंदोलन तेज करें क्योंकि बैगर संघर्ष के सफलता नहीं मिलती है अब समय आ गया है कि सरकार से दो-दो हाथ किया जाए। जिला अध्यक्ष मालती देवी ने कहा कि 26 जुलाई बुधवार को जिले के सभी जलसहिया गढ़वा पहुंचे और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में हो रहे गड़बड़ी तथा अपने अधिकार के प्रति जोरदार आवाज उठाएं वरना अधिकारी कर्मचारी हम लोगों को हमेशा ठगते रहेंगे। बैठक का संचालन जिला महासचिव रेखा देवी ने किया। मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, संजू देवी, मौसम कुमारी, सीमा कुमारी, अनीता देवी, शमशाद बेगम, सुनीता देवी, बबीता देवी, शोभा देवी, संध्या देवी, स्नेह लता देवी, रीता देवी, फुलमनी देवी, कविता देवी, चिंता देवी, कलावती देवी, प्रदीप कुशवाहा सहित कई जल सहिया और अभिभावक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play