श्री बंशीधर नगर: विंध्य क्षेत्र अंतर्गत पाल्हे-जतपुरा गांव में पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के संकल्पित चातुर्मास्य व्रत स्थल पर मंगलवार को ख्यातिलब्ध भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास अपनी टीम के साथ पहुंचे। भरत शर्मा ने
पूज्य संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज का दर्शन कर कथा प्रवचन श्रवण किया। वे बुधवार की सुबह मंगला आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूज्य श्री जीयर स्वामी जी के दर्शन मात्र से अशीम ऊर्जा का संचार होता है एवं सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के पूर्व भी जब जब समय मिलेगा मैं स्वामी जी के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए आता रहूंगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें 5 माह तक महान संत का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र चौबे, उप सचिव कैप्टन सुनिल कुमार चौबे द्वारा भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर व श्री बंशीधर मंदिर में स्थापित भगवान श्री कृष्ण व माता राधिका की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर पं श्यामसुंदर दुबे, पं तारकेश्वर पांडेय, स्वागत समिति सदस्य राजू सिंह, मंटु चौबे, मीडिया सह प्रभारी राधे रमण चौबे, नरसिंह शुक्ला, प्रशांत चौबे, वृंद सेठ, रामानुज शुक्ला आदि उपस्थित थे।
सगमा प्रखण्ड के घघरी पंचायत की घघरी,झुनका, चैनपुर, दुसैया से कांवरियों की जत्था बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुआ। घघरी पंचायत की मुखिया सरोजा देवी ने भगवा ध्वज दिखा कर देवघर के लिए रवाना किया।
रवाना करने से पुर्व अपने अपने गांव में देवीधाम, शिवमन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माथे पर तिलक लगाकर देवघर के लिए रवाना हुए। मौके पर मुखिया सरोजा देवी ने कहा कि सावन के पवित्र महीना बाबा भोलेनाथ के जल अर्पित करने से मन बुद्धि शुद्ध होता है और आत्मा को शांति प्रदान होती है। बोलबम जाने वाले मुख्य रूप से मुखियापत्ती अशोक राम पुर्व बीडीसी सुशील कुमार बैठा , लाममोहन यादव, स्वदेश, अभिषेक, बबलू,वरुण, धन्नजय,प्रेम,नंदलाल, शशिकांत सहित बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं।
मेराल थाना क्षेत्र के तेनार गांव के बगही टोला में विद्युत तार के संपर्क में आ जाने से किसान के बैल की मौत हो गई। बैल लगभग ₹20000 मूल्य के बताया गया है बैल किसान पशुपालक सुदामा यादव का है।
उन्होंने बताया कि कृषि के ऐन मौके पर बैल विद्युत तार के संपर्क में आने से मृत हो गया जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो गया। इस संबंध में पशुपालक किसान सुदामा यादव ने अंचल एवं थाना में आवेदन देकर इसकी जानकारी देते हुए मुआवजा की मांग की है।
मेराल प्रखंड में ओखरगड़ा गांव के अगामी मोहरम त्यौहार को लेकर मोहर्रम इंतजामया कमेटी के द्वारा बुधवार को बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया अजीज अंसारी ने किया।इस अवसर पर टिकुलडीहा, पचफेड़ी,दलेली,परसही, पिनड्रा, कमरमा, जाला, धरनिया, अमलवाटाड़, सिकनी, गुर्दी सहित गांव के आम आवाम उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण सौहार्द वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया उपस्थित इंतजामियां कमेटी के मेंबररान ने कहा कि सदर मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में मोहर्रम जुलूस निकाला जाएगा तथा समापन तय समय पर किया जाएगा।
सभी ताजियादार अपने-अपने ताजिया के साथ मिलनी पर खेल मातम के बाद कर्बला पर उपस्थित होंगे, जहां से मोहर्रम त्यौहार समापन होगी। इस अवसर पर कमेटी की गठित की गई। इसमें सरपरस्त के रूप में असरूद्दीन खान, सदर मोहम्मद खालिद सेक्रेटरी मेहंदी खान खजांची जोखू अंसारी मीडिया प्रभारी रौनक अफरोज एवं शोएब खान तथा सलाहकार गुलबहार खान को बनाया गया है इसी तरह सभी मोहल्ला एवं टोले से एक एक नायब सदर तथा नायब सेक्रेटरी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस मौके पर रहमान खान ताजुद्दीन, मोहम्मद शमसुद्दीन, इमामुद्दीन अंसारी साबिर अंसारी इकरामुल अंसारी फारुख खान रफीक खान सोहेल खान जावेद हुसैन सदाकत हुसैन हकीक अंसारी साबिर अंसारी सैयद कौसर जाफर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की बैठक नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के सभागार में जिलाध्यक्ष मालती देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से प्रधान संरक्षक सह भाजपा नेता सूरज प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे। बैठक में आगामी 26 जुलाई बुधवार को 11:00 बजे दिन से गढ़वा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना एवं जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जल सहिया बहनों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि हेमंत सरकार हमलोगों को कुछ नहीं दे रही है जितना काम जल सहिया से कराया जा रहा है उसके बदले लॉलीपॉप की तरह प्रोत्साहन के रूप मे चंद रुपए दिए जाते हैं जो घोर हम लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है।
मौके पर बोलते हुए संरक्षक सूरज गुप्ता ने कहा कि अपने हक और अधिकार लेने के लिए आप सभी संगठित होकर आंदोलन तेज करें क्योंकि बैगर संघर्ष के सफलता नहीं मिलती है अब समय आ गया है कि सरकार से दो-दो हाथ किया जाए। जिला अध्यक्ष मालती देवी ने कहा कि 26 जुलाई बुधवार को जिले के सभी जलसहिया गढ़वा पहुंचे और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में हो रहे गड़बड़ी तथा अपने अधिकार के प्रति जोरदार आवाज उठाएं वरना अधिकारी कर्मचारी हम लोगों को हमेशा ठगते रहेंगे। बैठक का संचालन जिला महासचिव रेखा देवी ने किया। मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, संजू देवी, मौसम कुमारी, सीमा कुमारी, अनीता देवी, शमशाद बेगम, सुनीता देवी, बबीता देवी, शोभा देवी, संध्या देवी, स्नेह लता देवी, रीता देवी, फुलमनी देवी, कविता देवी, चिंता देवी, कलावती देवी, प्रदीप कुशवाहा सहित कई जल सहिया और अभिभावक उपस्थित थे।
असामाजिक तत्वों पर होगी कार्रवाई :सीओ : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक बुधवार को की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कहा गया कि मुहर्रम पर्व को शांति एवं सभा पूर्ण वातावरण में सभी समुदाय के मिलकर मनाएं। संबोधित करते हुए सी ओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पर मिले अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी समुदाय से असामाजिक तत्वों के द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया गया तो पुलिस प्रशासन उसके लिए पूरा कमर कस चुकी है, पकड़े जाने पर किसी भी सूरत में बक्से नहीं जाएंगे सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही पारंपरिक हथियार नाबालिग़ को न दें तथा गैर लाइसेंसी हथियार लेकर नहीं चले अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं बीडीओ नितेश भास्कर एवं थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने लोगों को बताया कि मुहर्रम पर्व का जुलूस जाने के क्रम में मंदिर के सामने रुक कर अनर्गल बाजा बजाने या तेज आवाज में बाजा बजाने तथा अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल ना करें जो रूट से जा रहे हैं वह बढ़ते जाएं रुकना नहीं है।तथा तय रुट चार्ट के अनुसार ही जुलूस निकालें, तथा समय सीमा के अंदर ही जुलूस का पहलाम करें, साथ ही यह भी बताया कि डीजे बाजा का साउंड पर प्रतिबंध एवं अनर्गल गाने या कोई ऐसा भड़काऊ शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे जिससे एक दूसरे समुदाय को उससे तकलीफ हो।
पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने कहा कि दोनों समुदाय मिलजुल कर मोहर्रम का पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ,ताकि पुलिस उस पर कार्रवाई कर सके। एवं उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून को अपने हाथ में नहीं लें, साथ ही नपं के पूर्व वार्ड पार्षद इबरार खां ने उपस्थित दोनों समुदाय से आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व की भांति दोनों समुदाय मिल -जुल का मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं। तथा 8 जुलाई को घुरुआ में हुई मारपीट की घटना पर भी चर्चा करते हुए सभी को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने का निर्णय लिया गया मामला कोर्ट में लंबित है वह कोर्ट अपना निर्णय देगा।
इसके बीच में किसी भी व्यक्ति कों हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।इस मौके पर थाना के एसआई विकास कुमार सैयद अंसारी, नीरज कमलापुरी, मुखिया महताब आलम, नौशाद खान , युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, पूर्व मुखिया अमर उद्दीन खान पूर्व बीडीसी राजेंद्र राम, योगेंद्र प्रजापति, सदर मंसूर खां,अरसुद्दीन खान, मुन्ना खान ,हाजी अशफाक खां,मो: ताहिर खान, जियाउल हक खां , शेख इस्माइल खान, खुशी जायसवाल , विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी सहित काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।
गढ़वा : मुहर्रम को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम ने किया। इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की जरूरत है।
समय पर जुलूस व अखाड़ा निकालकर मिलनी कर सकते है। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान शहर में नो इंट्री लगाया जाएगा ताकि जुलूस में लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मुहर्रम को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। जुलूस व मिलनी के दौरान अफवाह से बचने की जरूरत है। अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने का काम करें। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अधव कुमार यादव, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सीओ कुमार मयंक भूषण, थाना प्रभारी केके साहू, पुअनि प्रवीण कुमार, सूर्यप्रकाश दूबे, मुजीब अंसारी, नवादा पंचायत के मुखिया सुरेंद्र यादव, झामुमो नेता फुजैल अंसारी, डा. यासीन अंसारी, डा. मुरली गुप्ता, मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी के सदर शदाब खान, कोरवाडीह पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, महफूज अंसारी इमरान अख्तर आदि लोग उपस्थित थे।
कुएं में गिरने से मासूम की हुई मृत्यु:थाना क्षेत्र तलशबरिया पंचायत के चाका गांव निवासी छोटन राम के 4 वर्षीय बच्चा जेबी कुमार की मृत्यु कुएं में गिरने से मंगलवार के शाम लगभग 6:00 बजे हो गई। जिसे शव को कुआं से निकालने के बाद परिजनों के द्वारा स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया जहां पर उपस्थित डॉक्टर मनीष कुमार सिंह के द्वारा जाचोंउपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा पदाधिकारी डा:सिंह ने बताया कि बच्चा की मृत्यु अस्पताल लाने से पहले ही हो गई थी। इधर इस संबंध में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि घर के ही एक छोटे बच्चे के साथ घर से कुछ दूरी पर कुआं के तरफ चला गया था ,और खेल ने के दौरान कुआं में गिर गया ।जिसकी खबर साथ के दुसरे बच्चे के द्वारा दी गई।
उसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में कुआं के पास गए और कुआं से बच्चे को निकालने के तुरंत बाद रेफरल अस्पताल पहुंचे। बच्चा कुआं में कैसे गिरा किसी को पता नहीं चल सका। वहीं मौत की खबर के बाद थाना एएसआई आलोक कुमार दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर बच्चे के शव को परिजन को सौंप दिया गया। बच्चे की मौत से आहत माता-पिता एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गढ़वा बुधवार को मुहर्रम इंतेजामिया कमीटी जेनरल गढ़वा के सदर सादाब खान ने कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार से नगर परिषद गढ़वा के कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर आवेदन सौंपा जिसमे साफ सफाई सहित बहुत सारे मुद्दे पे ध्यान केंद्रित किया गया।