whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198866
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on सगमा access_time 18-Jul-23, 07:16 PM visibility 741
Share



खबर भवनाथपुर से


श्रीकांत चौबे check_circle
संवाददाता



सगमा : वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत वन भूमि उपयोग करने वाले वन पट्टा से वंचित दर्जनों वनाश्रित परिवार मंगलवार को सिंदुरिया पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक के नेतृत्व में वन पट्टा हेतु दावा पत्र सीओ रामाशंकर श्रीवास्तव को सौंपा। सीओ को सौंपे गये दावा पत्र में वनाश्रितों ने उल्लेख किया है कि हमलोग वर्षों से वन भूमि में निवास कर उसका उपयोग करते आ रहें हैं।जिसके लिए सभी को वन पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की है। आपको बता दें कि डीसी ने सभी अंचलाधिकारी को वन भूमि में निवास करने वनाश्रित जो अब तक वन पट्टा से वंचित हैं,उनका दावा पत्र अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।जिसके आलोक में भवनाथपुर अंचल क्षेत्र में वन भूमि का उपयोग करने वाले वन पट्टा से वंचित अनुसूचित जनजाति एवं अन्य वनाश्रितों ने सीओ को आवेदन सौंपकर वन पट्टा हेतु दावा पत्र समर्पित किया।
मौके पर सुशील चौबे,बबन पासवान,जयनंदन उरांव,वीरेंद्र उरांव,उमेश उरांव,तेजू उरांव,शनीचर अगरिया,मथुरा भुईंया, फुलवंती देवी,कुलवंती देवी,शांति देवी,चंपा देवी,शनिचरी देवी सहित लोग उपस्थित थे। ।प्रखंड क्षेत्र की अरसली उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर दो के विनय प्रजापति के घर के पास पीएचडी विभाग से मंगलवार को नल-जल योजना का शिलान्यास पंचायत के मुखिया इशरत जहां ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पंचायत की मुखिया इशरत जहां ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी यह योजना काफी लाभदायक है। यहां के लोगों को भी अब शुद्ध पेयजल मिलेगा। कहा कि पंचायत के कई हिस्सों में पेयजल समस्या से लोग जूझ रहे थे ऐसे में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए नल जल योजना के तहत पाइप लाइन के माध्यम से घरों में पानी पहुंचाना है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कहां की पंचायत में पानी की समस्या को देखते हुए 50 बोरिंग का कार्य किया जाना है।मौके पर तासबीन अंसारी, विजय गुप्ता, पिंटू आलम, तूफानी राम,शशि शेखर कुमार, महफूज आलम, सरयू राम, ऐनुल खान, आलमगीर आलम सहित कई लोग उपस्थित थे। शिवपूजन पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की दोपहर में दो बाईक की आपसी टक्कर में एक बाइक पर सवार अरसली दक्षिणी के चौरासी टोला निवासी सोनू अंसारी पिता समसुद्दीन अंसारी और नफीस अंसारी पिता बसारत अंसारी गंभीर रूप से घायल गए। घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां पर तैनात महिला डॉक्टर प्रियंका कुमारी की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से घर से भवनाथपुर आ रहे थे,कि पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाईक के हैंडील से बाईक टकरा गई,जिसमें बाईक पलटने से दोनों घायल हो गए।
हलांकि इस दौरान दूसरा बाईक चालक भाग निकला।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play