बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-बांकी नदी के तट पर अवस्थित पंचमुखी शिव मंदिर में प्रत्येक दिन शाम 7 बजे भगवान शिव की आरती होता है.उक्त आशय की जानकारी देते हुये मंदिर समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अजय प्रसाद ने बताया कि सोमवार को विशेष आरती का आयोजन होता है.सोमवार को आरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता नित्यानंद चौबे सपरिवार तथा हिंदुस्तान लिवर एजेंसी के अजय प्रसाद द्वारा आरती किया गया. मंदिर समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया. आरती कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय प्रसाद,बिरेन्द्र कमलापुरी,हृदयानंद कमलापुरी, संतोष कमलापुरी, शुभम कुमार,आनन्द प्रकाश,राहुल जायसवाल, प्रमोद कुमार,श्रवण कुमार,उमाशंकर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे.

श्री बंशीधर नगर-प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 225 से 269 तक कुल 45 मतदान केंद्रों के बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.प्रशिक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने सभी बीएलओ को आगामी 21 जुलाई से 21 अगस्त तक डोर टू डोर जाकर बीएलओ रजिस्टर के माध्यम से मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि मतदाताओं के घर पर स्टीकर चिपकाते हुये अगले भ्रमण की तिथि भी अंकित करेंगे.उन्होंने कहा कि आपके कार्यों का पर्यवेक्षण बीएलओ पर्यवेक्षक द्वारा किया जायेगा. इस दौरान सभी योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फॉर्म 6 प्राप्त करना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंप्यूटर ऑपरेटर मुखलाल उरांव,बीएलओ पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार,उत्तम रंजन,बिरेन्द्र कुमार सिंह,अमन केशरी,सीमा कुमारी,बीएलओ बबीता कुमारी,सुनीता देवी,सुशीला गोस्वामी, अनुराधा देवी,राबिया बानो,बबिता पासवान सहित सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

भागवत कथा सुनने से पापों से मुक्ति मिलती है-जीयर स्वामी
-भागवत कथा सुनने के कारण ही भक्ति के पुत्र ज्ञान तथा वैराग्य ठीक हो गये. श्रीमद्भागवत महापुराण भगवान की तसाक्षात् मुर्ति हैं. इसे सुनने से स्मरण से पापों का नाश होता है.आत्मा तृप्त होती है. दिल दिमाग शांत होता है.उक्त बातें श्री श्री जीयर स्वामी महाराज ने पाल्हे जतपुरा में चल रहे प्रवचन के दौरान कही.उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत के कथा के कारण ही भक्ति के दोनों पुत्र स्वस्थ हो गये.कीर्तन आनंद का विषय होता है. कीर्तन में तन्मयता होनी चाहिए.कीर्तन का बहुत बड़ा महत्व होता है.शास्त्र में भगवान को पूजन करने के लिए अनेक उपाय बताया गया है. एक उपाय है भगवान के सामने नृत्य करना. परंतु आज दुर्भाग्य है कि व्यास की गद्दी पर बैठ करके व्यास गद्दी के नियम के विरूद्ध खड़े होकर नाच रहें है. यह भारत की संस्कृति के लिए दुर्भाग्य है. व्यासगद्दी की एक गरिमा होती है. मर्यादा होती है. वेद और शास्त्र के अनुसार जो ऐसा करता है ठीक नहीं है. जो आज के युग में नृत्य करते हैं वो तन्मयता के साथ नही बल्कि दिखावा करते हैं जो ठीक नहीं है. भगवान को प्रसन्न करने का दुसरा माध्यम है गीत गाकर. तीसरा वेद, पुराण का पाठ करके भगवान को प्रसन्न किया जाता है.
नारद जी महाराज ने भक्ति के पुत्र ज्ञान तथा वैराग्य को निरोग करने के लिए गंगा के पावन तट पर हरिद्वार में श्री सनत् कुमार से कथा श्रवण करने लगे. श्रीमद्भागवत कथा कि महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी दवा अच्छा होता है तो तत्काल अपना प्रभाव दिखाता है. चाहे वह शास्त्र हो,चाहे वह अपनी संस्कृति हो, चाहे श्रोता हो, चाहे औषधि हो,चाहे संत हो.यह बताया गया है.इन सभी के संसर्ग में जाने के बाद तत्काल हमारे मन में बुद्धि में अपने किसी भी प्रकार के भटकाव पर अफसोस होने लगे,तो सही मायने में आप संत के यहां आये हैं. अफसोस होने लगे की हमने गलत काम किया है.यह संत के प्रभाव से ही संभव है.
श्री बंशीधर नगर-गुलाब मेमोरियल मार्केट परिसर स्थित चेम्बर ऑफ कॉमर्स कार्यालय परिसर में सार्वजनिक बैठक आयोजित कर सत्र 2023-25 के लिये चुनाव सम्पन्न कराने के लिये पदाधिकारियों का चयन किया गया.बैठक में चुनाव सम्पन्न कराने के लिये पर्यवेक्षक डॉ धर्मचन्द लाल अग्रवाल को,मुख्य चुनाव पदाधिकारी मो0 तस्लीम खान को,चुनाव पदाधिकारी ओमप्रकाश चौबे,आनन्द अग्रवाल,मनोज कुमार,विनोद कांस्यकर,राजन सोनी व अजय प्रसाद को बनाया गया.चेम्बर ऑफ कॉमर्स का सदस्य 18 जुलाई से 25 जुलाई तक बनाया जायेगा.सदस्य बनाने की सभी प्रक्रिया चेम्बर कार्यालय से होगा.अध्यक्ष व सचिव पद के लिये 29 व 30 जुलाई को सुबह 11बजे से 3 बजे तक नामांकन किया जा सकेगा.31 जुलाई को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे तथा उसी दिन शाम 6 बजे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा.प्रत्याशी 1 अगस्त से 5 अगस्त तक अपना प्रचार प्रसार कर सकेंगे.आगामी 6 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जायेगा साथ ही 4 बजे से मतों की गिनती प्रारम्भ होगी तथा उसी दिन विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जायेगा. बैठक में चेम्बर अध्यक्ष शम्भूनाथ सौदागर,गोपाल जायसवाल,मिक्की जायसवाल, अनूप निराला,हृदयानंद कमलापुरी,अशोक जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद,अजय प्रसाद,उदय जायसवाल, मनोज कुमार,प्रवीण कुमार,सूरज प्रसाद,राजन सेठ,डॉ धर्मचन्दलाल अग्रवाल, तस्लीम खान,शमीम खान सहित बड़ी संख्या में चेम्बर सदस्य उपस्थित थे.