सगमा : सगमा प्रखण्ड के बीरबल गांव से होकर गुजरने वाली मालिया नदी तट पर दूसरी सोमवारी के अवसर पर भब्य तरीक़े से पूजा पाठ के साथ परिसर स्थित नर्वदेस्वर महादेव पर रुद्रविषेक किया गया ।
इस क्रम में श्रद्धालुओ के द्वारा मालिया नदी से बैदिक मंत्रोचार के बाद अपने कलस में जल लेकर गांव का भ्रमण किया ।
इसके उपरांत सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिला पुरुष श्रद्धालुओ ने भूत भवन भगवान संकर के ऊपर बिल्वपत्र के साथ जल अर्पण किया ।
इस क्रम में जीप सदस्य अंजू यादव प्रमुख अजय गुप्ता मुखिया इंद्रजीत कुसवहा के द्वारा सामूहिक रूप से दूध से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कार्यक्रम के बाद आचार्य राहुल दुबे के द्वारा सम्पन्न कराए जा रहे उक्त अनुष्ठान के बाद बैदिक मन्त्रो के द्वारा हवन पूजन कर अपने परिवार के साथ छेत्र की सुख समृद्धि की कामना किया गया ।
छेत्र भ्रमण में मंदिर पहुँचे सगमा बीडीओ सत्यम कुमार के साथ उपस्थित मुख्य अतिथियों को मंदिर समिति के द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया ।
जिसमे पूर्व जीप सदस्य नन्दगोपाल यादव आचार्य राहुल कुमार दुबे सगमा मुखिया तेजलाल भुइयां घघरी मुखिया प्रतिनिधि असोक राम कटहर मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र राम पूर्व प्रमुख उषा देवी को मंदिर समिति द्वारा समानित किया गया ।
रुद्रविषेक के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के संपन्न कराने में बीरबल के ग्रामीणों ने तन मन धन से सहयोग करने में सुबह से लेकर समापन ताज जूट हुए थे ।
इस मौके पर अन्य के अलावे मुख्यरूप से राजकुमार कुषवाहा चन्दन सर्मा श्रीकान्त चन्द्रवंसी देवकुमार यादव सीताराम रवानी चन्द्रमणि यादव भोला साह मनिसंकर विष्वकर्मा आशीष विष्वकर्मा रामजन्म गुप्ता शिल्पी कुमारी कमेस्वर गुप्ता नगीना साह सारदा देवी बलेस्वर यादव रविन्द्र विष्वकर्मा का नाम शामिल है ।