whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205545
Loading...


खरौंधी थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित,रुट चाट किया गया निर्धारित

location_on खरौंधी access_time 17-Jul-23, 06:26 PM visibility 656
Share



खरौंधी थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर  शान्ति समिति की बैठक आयोजित,रुट चाट किया गया निर्धारित


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : मुहर्रम त्योहार को लेकर खरौंधी थाना परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ गणेश महतो के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों के अलावे मुखिया, बीडीसी, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बीडीओ गणेश महतो सहित गणमान्य लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण से मनाने के लिए आपसी भाईचारे शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि हर जिम्मेदार व्यक्ति अपने अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा ताजिया निकाले जाने का रूट चाट प्रस्तुत किया गया।
थाना प्रभारी अभय कुमार ने लोगों से कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखें ,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें, अव्यवस्था तथा अशांति कि स्थिति में प्रशासन को त्वरित सूचना दें ताकि ससमय आवश्यक कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। बैठक का संचालन सेवानिवृत शिक्षक राजकेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। मौके पर बसंत कुमार यादव,रामकृपाल द्विवेदी,विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र दास,सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान,संध्याकर विश्वकर्मा,उपेन्द्र भारती,कृष्णा साह,प्रखंड सदर समसुद्दीन अंसारी,बदरे आलम,लियाकत अली,नजरे आलम,लौटने बैठा,गुलाबचंद मेहता,अलीम अंसारी,बसंत यादव,सतीश राम,बीडीसी कृष्णा राम,चंदनी मुखिया रामगहन मेहता,बृजबिहारी दुबे,कान्ति प्रसाद द्विवेदी सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play