भवनाथपुर : केतार थाना के क्षेत्र के ताली आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका आरती देवी उम्र 47 वर्ष पति अवधेश विश्वकर्मा की शनिवार की रात्रि में अचानक आये तेज बुखार से मेदिनीनगर में मौत हो गई।
रविवार की अहले सुबह शव भवनाथपुर के ढेकुलिया टोला पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि सेविका के कमर में दर्द की शिकायत पर जयपुर इलाज कराने के लिए ले गए थे,लेकिन जांच में किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं निकलने की स्थिति वापस घर लौटने के दौरान सेविका के मायके मेदिनीनगर रुक गए थे,कि शनिवार की रात्रि में अचानक तेज बुखार आई,अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार रविवार की दोपहर में स्थानीय रजदहवा नदी के तट पर सैकड़ों लोगों के उपस्थिति में किया गया।
वे अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
घटना की सूचना पर ताली मुखिया मूंगा साह, भवनाथपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी,पंसस चंदन कुमार ठाकुर,व्यवसायी संघ के रामलाल गुप्ता,वेदप्रकाश आर्य,संजय गुप्ता,भाजपा नेता रामपवन विश्वकर्मा,राकेश कुमार रवि,बबन पासवान,विनोद पासवान,चंदन विश्वकर्मा,बंधन विश्वकर्मा,नंदन कुमार सहित कई लोग पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।