गढ़वा : कसौधन वैश्य महिला मंच के द्वारा श्रावणी महोत्सव का आयोजन मैलोडी मंडप में किया गया। सर्वप्रथम महर्षि कश्यप ऋषि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में दीपाली अग्रवाल, संध्या सोनी ,कसौधन समाज गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप, कसौधन वैश्य महासभा झारखंड के प्रदेश महासचिव अमित कश्यप,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ,गढ़वा जिला महिला अध्यक्ष शोभा कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर श्रावणी महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कसौधन वैश्य महिला मंच की अध्यक्ष शोभा कश्यप ने कसौधन समाज की महिलाओ को सामाजिक कार्यों में बढ़ाचढ़ कर हिस्सेदारी लेने हेतु आह्वान किया।
प्रदेश महासचिव अमित कश्यप ने कसौधन समाज महिला मंच के कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होंने कहा की गढ़वा कसौधन समाज की महिलाए घर के सभी कार्यों को कर ,समाज सेवा में अपना योगदान दे रही है यह एक विकसित समाज की परिकल्पना है। साथ ही यह भी कहा की हम अपने बच्चो को खूब समझदार बनाए उन्हे खूब पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित करे तभी इनका उज्जवल भविष्य कसौधन समाज के भविष्य को उज्जवल बनाएगा।
जिला अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा की गढ़वा कसौधन समाज की महिलाओ ने यह प्रमाणित कर दिया है कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है आज कसौधन समाज गढ़वा की महिलाए रक्तदान,वृक्षारोपण,कंबल वितरण तथा अन्य सभी सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही है यह हमारे कसौधन समाज के लिए गौरव की बात है।
श्रावणी महोत्सव कार्यक्रम में बच्चियों के द्वारा नृत्य ,मेहंदी एवं महिला कुर्सी रेस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में समाज की महिला पदाधिकारियों को कसौधन वैश्य महासभा झारखंड प्रदेश टीम के प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता के द्वारा गढ़वा जिला महिला अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता ने कहा की गढ़वा जिला कसौधन महिला मंच के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने अच्छे समाजिक कार्यों से कसौधन महिलाओं का नाम रौशन किया है। साथ ही सभी महिलाओं को जागरूक कर रही है।