whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204028
Loading...


शादाब खान बने मुहर्रम इंतजामियां कमेटी जनरल का सदर

location_on गढ़वा access_time 16-Jul-23, 06:31 PM visibility 702
Share



शादाब खान बने मुहर्रम इंतजामियां कमेटी जनरल का सदर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम को लेकर मुस्लिम नवजवानों की एक बैठक आयोजित की गई। शहर के ऊँचरी रोड स्थित कर्बला परिसर में आयोजित इस बैठक में मुहर्रम इंतजामियां कमेटी जनरल का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शादाब खान को मुहर्रम इंतजामियां कमेटी जनरल का सदर बनाया गया। जबकि आरिफ रजा को सेक्रेटरी, इमरान अख्तर को खजांची, वारिस अंसारी व फैजान आलम को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर सेराज खान, महफूज कुरैशी (पूर्व सदर), फयाज खान, छोटू रंगसाज, इसलाम कुरैशी, खालिक कुरैशी, अब्दुल खालिक ( छोटा), रमजान हाशमी, नीलू खान, अरमान सिद्धिकी, साबिर, सिद्धिकी, बारिक अंसारी, अजीज अंसारी (मुखिया), सद्दाम अंसारी, ( मुखिया प्रतिनिधि), आसिफ खान, सदाकत आलम, तौहिद आलम, जावेद, पपल खान, आरजू कुरैशी, शादाब अली, अफताब, इन्तेखाब अख्तर, डब्लू सिद्धिकी, जाहिद खान, शहिद खान, रेहान खान, अहमद अंसारी, साजिद खान, अरशद इकबाल, तारिक अनवर (बिक्की), नदिम खान, महताब अंसारी आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर मुहर्रम इंतजाम या कमेटी जनरल के सदर शादाब खान ने कहा कि मुहर्रम का त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इंतजामिया कमेटी के द्वारा कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा। जिससे दूसरे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रत्येक मोहल्ला में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। ताकि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम के सभी कार्यक्रम सफल हो सके। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न कमेटियों के द्वारा बनाई जाने वाली ताजियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। ताकि ताजिया बनाने वाले कमेटियों का हौसला बुलंद हो सके। वही मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न कमेटियों के द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल को भी पुरस्कृत करने का कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा मुहर्रम के अवसर पर आयोजित की जाने वाली खेलकूद में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की अपेक्षा इस वर्ष मुहर्रम के अवसर पर अकीदतमंदों के लिए बेहतर इंतजाम किया जाएगा।ताकि अकीदतमंदों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं कर्बला को आकर्षक तरीके से सजाने के साथ ही शहर के मुख्य पथ से कर्बला तक रौशनी का प्रबंध किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play