whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198901
Loading...


सामूहिक विवाह के लिए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

location_on गढ़वा access_time 16-Jul-23, 12:25 PM visibility 670
Share



सामूहिक विवाह के लिए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी स्थित जिला कार्यालय जिला परिषद मार्केट, गढ़वा थाना के सामने के तत्वाधान में संस्था द्वारा संकल्पित बाल विवाह, दहेज़ प्रथा के बहिष्कार हेतु आगामी माह 6 दिसंबर 2023 को गढ़वा जिला में आयोजित 101 निर्धन असहाय कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह को सफल करने के लिए जन जागृती अभियान के जागरूकता रथ को झारखण्ड सरकार के पेयजल एवं स्वछता मंत्री माननीय मिथिलेश ठाकुर एवं संस्था सचिव विकाश कुमार माली, जिलाध्यक्ष मो तनवीर आलम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस मौके पर प्रेस से बातचीत के दौरान मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह संस्था बिहार सरकार से निबंधित संस्था और इनका कार्य काफी सराहनीय है।
साथ ही कहा कि संस्था में अपनी कन्याओं का निबंधन कराए और इस कार्यक्रम को सफल करने में अहम् भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य में शिरकत करना अपने आप में गौरवान्वित महसूस होता है। अगर मैं झारखंड राज्य के किसी भी जिले में रहूंगा तो कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहूंगा। उन्होंने कहा कि अगर कार्य क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होती है तो उसके लिए सहयोग के साथ साथ सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि संस्था कार्य क्षेत्र में प्रशासनिक पदाधिकारियों का भी भूमिका रहेगा। इस मौके पर संस्था सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि संस्था भारत सरकार के विधानांतर्गत बिहार सरकार द्वारा सोसाइटी एक्ट 21/1860 के तहत निबंधित संस्था है।
जिसका शुभारंभ गया में 2010 शुभारंभ कर बिहार /झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में कार्य का विस्तार कर चुकी है। जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना एवं सामूहिक विवाह का प्रोत्साहन करना है। और यह भी कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण को लेकर दृढ़ संकल्पित है। और अपने पदाधिकारियों सर्वेयरों, कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रतिदिन अग्रसरित है। ये सब उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए संस्था के सर्वेक्षकों द्वारा गढ़वा, डालटनगंज, एवं लातेहार जिले के विभिन्न पंचायतों के गांव से 101 कन्याओं का चयन किया जायेगा। और यह भी संदेश दिया कि संस्था हर निर्धन परिवार के साथ है। जो बेटिओं को बोझ समझते हैं।
वह अपने बेटियों को बोझ ना समझे संस्था में आकर मिलें उन्हें सहयोग करते हुए सम्मान के साथ विवाह करा कर विदाई करने का कार्य करेगी। साथ ही यह भी बताया कि संस्था को झारखण्ड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिससे कि संस्था अपने उद्देश्य एवं लक्ष्य की ओर अग्रसरीत है। और इनके अमूल्य सहयोग के लिए संस्था परिवार तहे दिल से सम्मान करती है। इस मौके पर जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, अल्पसंख्यक मोर्चा के विधायक प्रतिनिधि मासूम खान, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, कल्याणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद चंद्रवंशी, सत्तन माली संस्था के कोषाध्यक्ष उषा कुमारी, सहायक सचिव राजेश कुमार सिन्हा, हासिबुल्लाह अंसारी, जिला प्रबंधक अयूब खान, टिंकू तिवारी, मुकेश मेहता, अमानत खान, रंजीत, प्रतिमा कुमारी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play