बंशीधर नगर :
शुभारंभ
श्री बंशीधर नगर-स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अदियानुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे,सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया.इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि जनसंख्या की वृद्धि तेजी से हो रही है.देश मे जनसंख्या विस्फोट की स्थिति उतपन्न हो गई है,जिससे हम सबो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि लोगो मे जागरूकता लाकर परिवार नियोजन कार्यक्रम को अपनाते हुये जनसंख्या को नियंत्रित करने की दिशा में पहल की जरूरत है.उन्होंने कहा कि देश व राज्य के समग्र विकास के लिये जनसंख्या नियंत्रण आवश्यक है. कार्यक्रम की जानकारी देते हुये अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने कहा कि परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम 11 जुलाई से आगामी 26 जुलाई तक चलेगा.इस दौरान लोगो को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जायेगा.परिवार नियोजन पखवाड़ा अगले 15 दिनों तक मेला के रूप में मनाया जायेगा. जिसमे परिवार नियोजन से सम्बंधित सामग्री कंडोम का वितरण,महिला बन्ध्याकरण, पुरुष नसबन्दी आदि की जानकारी दिया जायेगा. कार्यक्रम को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे,सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे ने भी सम्बोधित किया. मौके पर करुणा कुमारी,विपेश राज तमांग,प्रखंड लेखा प्रबन्धक करुणा कुमारी,एसटीटी सुभाष राम,बीटीटी सुनीता कुमारी,ए एन एम सुशीला देवी,फूलकुमारी तिर्की,अंजू कुमारी,दीप्ति कुमारी सहित अस्पताल कर्मी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

बैठक
श्री बंशीधर नगर- हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में मनाया जाने वाला त्यौहार मोहर्रम को लेकर मुस्लिम समुदाय की बैठक किया गया विशुनपुर कर्बला के मैदान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मो खुर्शीद खान ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से मोहर्रम के लिये कमेटी का गठन किया गया जिसमें मुराद खान उर्फ मुन्ना खान सदर,खजांची लालबाबु खान,
नायब सदर मो शमीम खान(फुलटून),सेक्रेटरी इरफान खान, नायब सेक्रेटरी
डॉ शेर मो खान, को नियुक्त किया गया सदर तोहिद खान ने मोहर्रम इंतजार में कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी उन्होंने मोहर्रम शांतिपूर्वक और अनुशासन में रहकर मनाने की अपील की.इस अवसर पर मुराद खान उर्फ मुन्ना खान ने कहा कि मुहर्रम इंतजार में कमेटी का अब तक कार्य सराहनीय रहा है खजांची लाल बाबू खान ने कहा कि गंगा - जमुना तहजीब की परंपरा को कायम रखते हुए आपसी एकता के साथ मोहर्रम मनाया जाएगा।मौके पर आमीन खान,,मेराजुद्दीन खान,शमीम खान,तस्लीम खान,
फैयाज खान,बबलू खान,भगड़ू खान,नबीर खान,नसरुल्लाह खान,जंगाली खान,मंसूर खान, खुर्शीद खान, अजूबा खान,तौवाब खान,हैदर खान, आजाद खान उर्फ नेपाली,मुन्ना खान, इकबाल खान,सलाहू खान अजहरुल खान,अख्तर खान,ज्याल खान सगीर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।