भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रोहिनिया गांव में मंगलवार को टीबा यादव का 32 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।
पुलिस को सूचना मिलने पर थाना के ए एस आई अभिमन्यू सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर स्व को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गढवा भेज दिया है ।स्वजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह सभी परिवार अपने काम लगे थे कि अखिलेश ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।अखिलेश मानसिक विक्षिप्त बताया जाता है जबकि सादी सुदा व दो बन्चो का पिता था ।