गढ़वा :
गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ की बैठक ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में हुई। बैठक में जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशीप एवं अंतर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 जुलाई तक रेहला रोड स्थित आर के भी एस संस्थान में कराने का निर्णय लिया गया।
अंतर स्कूल प्रतियोगिता में 12 वीं तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जबकि गढ़वा जिला चैंपियनशिप ( U-11),(U-13)(u-15),(U-17) ,(u-19) मेंस ओपन और विमेंस ओपन कुल छह ग्रुपों में बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। U-11 के लिए जन्म तिथि 01/01/2013 या उसके बाद, U-13के लिए जन्म तिथि 01/01/2011 या उसके बाद, U-15 के लिए 01/01/2009 या उसके बाद, U-17 के लिए जन्म तिथि 01/01/2007 या उसके बाद, U-19 के लिए जन्म तिथि 01/01/2005 या उसके बाद का होना चाहिए| प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अगस्त माह में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा|
बैठक में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन आरकेवीएस स्कूल में आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस खेल के विकाश के लिए प्रत्येक वर्ष अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है ।जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले इसके लिए सभी स्कूल को आमंत्रित किया गया है। उन्होने कहा कि गढ़वा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी निकले इसके लिए बेहतर खेल रहे खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक से संपर्क कर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस के वैसे खिलाड़ी जो इस खेल में कुछ करना चाहते हैं| वैसे लोग संघ के अध्यक्ष और सचिव से संपर्क कर अपना नाम दर्ज कराएं। |खिलाड़ियों के खेल के विकास के लिए एसोसिएशन हर संभव मदद करने को तैयार है। संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन का गठन वर्ष 2009 में किया गया था।
उस समय गढ़वा में खिलाड़ी खेलने के लिए नहीं मिलते थे और आज गढ़वा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस खेल को घर घर तक ले जाना है ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाडी खेल को खेले। 14 जुलाई से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा स्कूल के खिलाडी प्रतियोगिता में भाग लें इसके लिए संघ के लोग विद्यालय से संपर्क कर रहे हैं। कम संसाधन में गढ़वा टेबल टेनिस राज्य में स्थापित हो चुका है। संघ के कोषाध्यक्ष एवं टुर्नामेंट के मैनेजर कमलेश कुमार दुबे ने कहा कि 13 वीं गढ़वा जिला
टेबल टेनिस चैम्पियनशीप के तहत अंडर 11 साल से लेकर 19 साल तक के बालक और बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
जिसमें अंडर-11,U-13,U-15 U- 17 और अंडर 19 के लिए मैच का आयोजन किया गया है। वहीं मेंस ओपन और
विमेंस ओपन के साथ साथ स्कूल स्तर पर भी मैच का आयोजन किया गया है। संघ के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अनुशासन का पालन करने, ड्रेस कोड का पालन करने, अपने साथ विद्यालय का आइ कार्ड, पानी बोतल एवं लंच लाने का निर्देश दिया गया है| प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे होगा|
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विवेक कुमार दुबे को रेफरी बनाया गया है| बैठक में संघ के प्रिंस सोनी, अशोक विश्वकर्मा आदि शामिल थे।