रमना (गढ़वा) : युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा जिला युवा समन्वयक मोहसिन हाशमी के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड रमना के स्वयंसेवक चंदन कुमार पाल ने राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से युवाओं को प्रेरित करने हेतू खेल सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर चंदन पाल ने कहा कि युवा मंडल का सशक्तिकरण एवं सर्वांगीण विकास के लिए आम लोगों में अपने फिटनेस के प्रति ध्यान आकर्षण के लिए फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत युवा मंडलों के बीच जागरूकता अभियान चला कर खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कहा कि हम सभी को खेल कूद,योग ,प्राणायाम ,व्यायाम आदि के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखना चाहिए।
व्यक्ति का स्वास्थ्य उसके लिए, उसके परिजनों के लिए सबसे अमूल्य धन है। स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। आज विभिन्न प्रकार के खेलों में युवाओं का भविष्य भी उज्ज्वल है, जरूरत है लक्ष्य बनाकर मेहनत करने की। मौके पर वीर शिवाजी युवा क्लब के अध्यक्ष आशुतोष यादव,सचिव रणधीर ठाकुर, आशीष यादव,सुनील यादव,योगेंद्र ठाकुर, मनोज ठाकुर, अनोज ठाकुर रामशंकर यादव,अक्षय यादव, राहुल कुमार आदि सहित मंडल के सभी युवा उपस्थित थे।