whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272757
Loading...


गढ़वा जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया

location_on गढ़वा access_time 11-Jul-23, 06:12 PM visibility 693
Share



गढ़वा जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से  विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसीएमओ डॉ अरुण कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत नारायण यादव, डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह मलेरिया पदाधिकारी दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान मुखियाऔर बेहतर कार्य करने वाली सहिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीएमओ डॉ अरुण कुमार ने कहा कि देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है भारत जनसंख्या के दृष्टिकोण से कई देशों को पीछे छोड़कर आगे निकल गई है जिस तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है वह देश के आर्थिक स्थिति को कमजोर करेगा उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण करना काफी आवश्यक है इसके लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तभी जनसंख्या नियंत्रण किया जा सकता है।
जिला परिषद उपाध्यक्ष सतनारायण यादव ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज देश के लिए चिंता का विषय बन गया है। परिवार में जनसंख्या पढ़ने से परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है उच्च शिक्षा भी नहीं मिल पाता है ऐसे में आज हर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण पर विचार करनी चाहिए और हर लोगों को आगे आना चाहिए। मलेरिया पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह ने कहा कि आज भारत जनसंख्या में सबसे आगे निकला चीन को पीछे छोड़कर आगे निकल गया है ऐसे में भारत पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ेगा और लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर होगा ऐसे में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण पर विचार करना चाहिए उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की कई उपाय हैं बिना बिना ऑपरेशन के भी लोग जनसंख्या नियंत्रण कर सकते हैं महिला बंध्याकरण, पुरुष बंध्याकरण के अलावे कई तरह के अन्य भी परिवार नियोजन के नियमों का पालन कर जनसंख्या पर रोक लगा सकते हैं।
मौके पर डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह ने परिवार नियोजन से संबंधित कई तरह की जानकारियां दी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play