बंशीधर नगर :
-स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिये 85 दिव्यांगों का पंजीयन व ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन किया गया.रजिस्ट्रेशन के लिये जिला से लिपिक दिनेश उरांव,एमपीडब्ल्यू अनूप कुमार व कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा दिव्यांगों का पंजीयन किया गया.पंजीयन कराने के लिये बड़ी संख्या में दिव्यांग उपस्थित थे.मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी,प्रखंड लेखा प्रबन्धक करुणा कुमारी,लिपिकविपेश राज तमांग,एसटीटी सुभाष कुमार,बिटीटी सुनीता कुमारी,एमटीएस विजय पाठक,एमपीडब्ल्यू चंद्रपति सिंह,कौशलेश कुमार,संजय कुमार यादव,सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,विभूतिभूषण चौबे सहित अन्य उपस्थित थे.