सगमा :
पवन महीना श्रावण मास सनातन धर्म को मानने वालों के लिए खास होता है मान्यता के अनुसार इस महीने में भगवान शिव की आराधना व जल से अभिषेक करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होता है ।
इसी क्रम में सोमवार को सगमा प्रखण्ड के कटहर कला गांव से बाबा धाम जाने वाले कांवरिया जत्था को पंचायत के मुखिया कलावती देवी ने बाबाधाम जाने वाले सभी बम को देवी धाम पहुँचकर तिलक लगा कर स्वागत करने के साथ ही भगवा ध्वज दिखकर बाबाधाम के लिए विदा किया ।
उन्होंने सभी कावरिया बंधुओ से अपील करते हुए कहा कि आप सभी देश व छेत्र की समृद्धि के लिए बाबा बैद्यनाथ से वरदान मांगकर हम लोगो के लिए भी पूजा अर्चना किया जाए ।
जिससे हर घर मे सुख समृद्धि बना रहे ।
बाबा धाम जाने वालों में मुख्यरूप से पवन बम राजेन्द्र बम संभु बम नागेंद्र बम राजू बम राजेश बम प्रदीप बम प्रमोद बम नान्हू बम का नाम समिल है ।